{"_id":"67ccab2f75318c295d03a08f","slug":"conference-on-21st-for-demands-of-ut-employees-chandigarh-news-c-16-pkl1091-652380-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: यूटी कर्मचारियों की मांगों के लिए सम्मेलन 21 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: यूटी कर्मचारियों की मांगों के लिए सम्मेलन 21 को
विज्ञापन
चंडीगढ़। कर्मचारियों की मांगों को लेकर 21 मार्च को सम्मेलन होगा। इस संबंध में शनिवार को जॉइंट एक्शन कमेटी की कार्यकारिणी की बैठक में फैसला लिया गया। प्रशासन की ओर से कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा करने पर चिंता व्यक्त की गई।
जॉइंट एक्शन कमेटी के संयोजक अश्वनी कुमार ने बताया कि कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से फैसला किया के अगर मांगें पूरी नहीं हुईं तो 21 मार्च को सरकारी नर्सरी सेक्टर-23 के बाहर कर्मचारी सम्मेलन होगा। इसमें प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करने की रूपरेखा तय होगी। कर्मचारी नेताओं ने मांग की कि प्रशासन और एमसी के विभागों में काफी संख्या में आउटसोर्स कर्मचारी काम कर रहे हैं। उनका शोषण रोकने के लिए सुरक्षित पॉलिसी बनाई जाए। समान कार्य लिए समान वेतन दिया जाए, 15 फीसदी डीसी रेट बढ़ाया जाए, डेलीवेज कर्मचारियों को छठे और सातवें वेतन आयोग का लाभ जल्द दिया जाए, खाली पदों को जल्द भरा जाए, दिसंबर 1996 के बाद भर्ती हुए डेलीवेज कर्मचारियों को प्रशासन द्वारा बनाई पॉलिसी में कवर कर रेगुलर किया जाए, पांच फीसदी सीलिंग खत्म कर मृतक के परिजनों को नौकरी दी जाए, हेडमाली के पद जल्द भरे जाएं, मिड डे मील वर्कर्स, आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स का वेतन बढ़ाया जाए।
बैठक में अश्वनी कुमार, कमल कुमार, रवींद्र बिंदु, कुलदीप सिंह, रूप सिंह, अशोक कुमार, नरेंद्र चौधरी, छांगा सिंह, गुनशेखर, रंजीत सिंह सहित अन्य कर्मचारी नेता शामिल रहे।