फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Condolences to flood victims: Sector 17 Plaza remains undecorated this Diwali

बाढ़ पीड़ितों के प्रति संवेदना: इस दिवाली सेक्टर-17 प्लाजा नहीं सजा

Mon, 20 Oct 2025 12:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Condolences to flood victims: Sector 17 Plaza remains undecorated this Diwali
चंडीगढ़। पिछले साल की तरह इस बार सेक्टर-17 प्लाजा पर दिवाली की भव्य रौनक और जगमगाहट नहीं दिखाई दी। हर वर्ष की तरह दिवाली की तैयारी देखने आए लोग इस बार निराश हुए।
विज्ञापन

पिछले दिनों पंजाब और हिमाचल प्रदेश में आई भीषण बाढ़ ने लाखों लोगों की जिंदगी प्रभावित की। उनके दुख और पीड़ा को ध्यान में रखते हुए चंडीगढ़ व्यापार मंडल ने इस बार प्लाजा को सजाने की भव्य तैयारी से परहेज किया।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव चड्ढा ने कहा कि हर साल प्लाजा की दिवाली सजावट की तैयारियां एक से डेढ़ महीने पहले शुरू कर दी जाती थीं और इसमें भारी खर्च होता था। रोशनी से नहाया प्लाजा देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते थे। इस बार हमने बाढ़ प्रभावितों के प्रति सहानुभूति और एकजुटता दिखाने के लिए सजावट सीमित रखी है। बाढ़ पीड़ित हमारे भाई हैं और इस वक्त उनके दुख में सहभागी बनना हमारी प्राथमिकता है। हालांकि प्लाजा पर बुनियादी रोशनी और कुछ सजावट जरूर की गई है ताकि त्योहारी माहौल रहे मगर पिछले वर्षों जैसी भव्यता इस बार देखने को नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed