फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Condition of Smart City: Hundreds of people get sick, panic after drinking dirty water in Maloya

स्मार्ट सिटी का हाल: मलोया में गंदा पानी पीने से सैकड़ों लोग बीमार, दहशत

Fri, 25 Mar 2022 02:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Condition of Smart City: Hundreds of people get sick, panic after drinking dirty water in Maloya
(फोटो-761 - सभी की फोटो नीरज जी के ट्रैक पर)
विज्ञापन

मलोया में गंदा पानी पीने से सैकड़ों लोग बीमार
सबहेड
एक हफ्ते से उल्टी-दस्त की चपेट में हैं बच्चे-बूढ़े और जवान, बोतल का पानी पीने को मजबूर
एसई बोले-पानी में नहीं है कोई खराबी, लोग अधिकारियों का घर घेरने की तैयारी में
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। स्मार्ट सिटी के गांव मलोया के लोग दहशत में हैं। पिछले एक सप्ताह से दर्जन भर घरों में कई लोग बीमार हैं। सभी को उल्टी-दस्त की समस्या है। इसमें बच्चे, बूढ़े और जवान सब शामिल हैं। हाल यह है कि मलोया में क्लीनिक के आगे लाइनें लग रहीं हैं।
मलोया के गुरु गोबिंद सिंह धाम गुरुद्वारा के साथ के घरों में यह समस्या ज्यादा है। लोगों का कहना है कि दूषित पानी के चलते लोग बीमार पड़ रहे हैं। बचाव के लिए लोग बोतलबंद पानी या फिर बड़े-बड़े पानी के डब्बे खरीदकर काम चला रहे हैं। लोग बेबस हैं लेकिन उनकी सुनवाई करने वाला कोई नहीं। उन घरों में स्थिति ज्यादा खराब है, जहां छोटे बच्चे हैं। एक हफ्ते से यही स्थिति है लेकिन नगर निगम के अधिकारी नमूने ही ले रहे हैं। अब तक यही पता नहीं लग सका है कि गंदा पानी आ क्यों रहा है। हालांकि एसई जन स्वास्थ्य का दावा है कि पानी में कोई खराबी नहीं है। उधर, लोगों के सब्र का बांध टूट रहा है। कई लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द इस समस्या को दूर नहीं किया गया तो वो अधिकारियों का घर भी घेरेंगे और प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

लोगों से बातचीत
-----------------
मेरा पूरा परिवार बीमार
पिछले एक सप्ताह मेरा पूरा परिवार परेशान है। घर में हर कोई बीमार हो चुका है। कोई पूछने नहीं आया। नगर निगम को चाहिए कि स्वच्छ पानी की आपूर्ति करे। चंडीगढ़ जैसे शहर में पानी से लोग बीमार हो रहे हैं, यह चिंता वाली बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- स्वर्ण कौर, मकान नंबर 435
एक सप्ताह रहा परेशान
पिछले एक सप्ताह बीमार रहा। उल्टी और दस्त के कारण हालत खराब हो गई थी। आसपास के घरों में रहने वाले लोगों की भी यही हालत है। दवा लिया तो ठीक हुआ। दूषित पेयजल आपूर्ति के कारण ही ऐसा हो रहा है। -
-हरकिशन सिंह, मकान नंबर 434
अब बोतल का पानी पी रहे हैं
बीमारी से बचने के लिए बोतलबंद पानी का इस्तेमाल कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश से मेरी बेटी आई है। उसके साथ उसका छोटा बेटा भी है। दोनों बीमार हो गए हैं। निजी क्लीनिक में इलाज करा रहे हैं।
- अजय कुमार शर्मा, मकान नंबर 430
पूरा परिवार परेशान है
कुछ दिन पहले मैं बीमार हुआ था और उसके बाद मेरी पत्नी सुरिंदर कौर बीमार हो गई। अभी वह ठीक नहीं हुई है। बेटे की भी तबीयत खराब हो गई थी। सभी परेशान हैं।
- अमरजीत सिंह, मकान नंबर 449
कमजोरी इतनी कि ग्लूकोज चढ़वाना पड़ा
एक सप्ताह से बीमार हूं। बुधवार को ग्लूकोज चढ़ाया गया है। शरीर में बहुत कमजोरी आ गई है। चला नहीं जा रहा। नगर निगम पानी की समस्या को जल्द ठीक करे। सभी लोग दहशत में हैं।
- अमरजीत कौर, मकान नंबर 432
होली के दिन से आ रही समस्या
मेरे घर में लोग बीमार हैं। होली के दिन से ही लोगों की तबीयत खराब हो रही है। हमारे आसपास के घरों में लोगों की परेशानी हर दिन बढ़ रही है।
- श्याम सुंदर, दुकानदार
बेटा कई दिनों से बीमार है
मेरा बेटा कई दिनों से बीमार है। बहुत कमजोर हो गया है। मैं भी बीमार हो गई थी। पूरा परिवार ही बीमार पड़ा है। कई दिनों से बेटे का इलाज करा रहे हैं।
- ममता, निवासी गांव मलोया
वर्जन----
150 घरों से कराई है पानी की सैंपलिंग
घरों में गंदा पानी आने और लोगों के बीमार होने की सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारियों के साथ नगर निगम आयुक्त को सूचना दे दी। करीब 150 घरों से पानी की सैंपलिंग कराई गई है। अधिकारियों के साथ लोगों के घर जाकर सैंपलिंग करवा रही हूं। गंदे पानी की आपूर्ति कहां से हो रही है, इसकी जांच चल रही है। टीम लगी हुई है।

- निर्मला देवी, एरिया पार्षद
पानी में कोई खराबी नहीं
मलोया में गंदे पानी की समस्या की जानकारी मिली थी। इसके बाद बड़ी संख्या में घरों से नमूने लिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के मुताबिक, पानी में किसी तरह कोई खराबी नहीं है।
- विजय प्रेमी, एसई जन स्वास्थ्य, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed