फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   condition of roads in Chandigarh to get worse after monsoon bound to increase repair budget

चंडीगढ़ निगम की दिक्कत बढ़ेगी: बारिश के बाद सड़कें होंगी बदहाल, 47 करोड़ नहीं अब 70 करोड़ के पार जाएगा बजट

Sun, 13 Jul 2025 12:03 PM IST
निवेदिता वर्मा प्रवीण राय, अमर उजाला, चंडीगढ़
प्रवीण राय, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 13 Jul 2025 12:03 PM IST
सार

मानसून आमतौर पर सितंबर के अंत या अक्तूबर के पहले सप्ताह में खत्म होता है। ऐसे में शहर के लोगों को अच्छी सड़कों पर सफर करने के लिए कम से कम तीन महीने और इंतजार करना पड़ेगा। यह भी तभी संभव होगा जब नगर निगम को सड़कों के निर्माण के लिए पर्याप्त बजट मिल जाए।

विज्ञापन
condition of roads in Chandigarh to get worse after monsoon bound to increase repair budget
चंडीगढ़ में सड़कों की हालत खराब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ में इस मानसून के बाद सड़कों की हालत और भी खस्ता होने वाली है। इससे मरम्मत का बजट बढ़ना तय है। नगर निगम ने मानसून से पहले 65 ऐसी सड़कों की सूची तैयार की है, जिनकी पिछले 5 साल या उससे अधिक समय से मरम्मत नहीं की गई है। 
विज्ञापन


इन सड़कों की मरम्मत के लिए 47 करोड़ रुपये का अनुमानित बजट तैयार किया गया था लेकिन अब जानकारों का मानना है कि बारिश के बाद कई सड़कें खराब से बहुत ज्यादा खराब की श्रेणी में आ जाएंगी, जिससे बजट 70 करोड़ रुपये से भी अधिक होने की संभावना है।
विज्ञापन

बजट और परेशानी दोनों बढ़ेंगी

कांग्रेस पार्षद और डिप्टी मेयर तरुणा मेहता ने कहा कि बारिश के बाद सड़कों का दोबारा सर्वे कराना पड़ेगा। इससे न केवल नगर निगम का बजट बढ़ेगा बल्कि लोगों की परेशानी भी बढ़ जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि बारिश से पहले ही बजट मिल गया होता और सड़कों को ठीक करा दिया गया होता तो यह स्थिति नहीं आती।
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्तूबर तक रहेगी परेशानी

नगर निगम प्रशासन पहले बहुत खराब और फिर खराब सड़कों को ठीक करने की योजना पर काम कर रहा था लेकिन अब ज्यादातर सड़कों का बहुत खराब श्रेणी में आना तय है। सामाजिक कार्यकर्ता कुलजिंदर सरां का कहना है कि चंडीगढ़ में पिछले कई साल में सड़कें इतनी खराब कभी नहीं रही हैं।

वित्तीय संकट से जूझ रहा नगर निगम

मौजूदा अनुमान के हिसाब से सड़कों को सही करने में करीब 47 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। वहीं, नगर निगम इंजीनियरिंग विंग के सूत्रों का कहना है कि मानसून के बाद यह बजट 70 करोड़ रुपये से भी ज्यादा हो सकता है। वित्तीय संकट से जूझ रहे नगर निगम के लिए यह राशि जुटाना काफी मुश्किल होगा। सदन में बताया गया था कि प्रशासन से 238 करोड़ रुपये का बजट मिलेगा लेकिन तीन महीने बीत जाने के बाद भी यह बजट अभी तक नहीं आया है।

वी-3 सड़कों के हैंडओवर का फैसला

नगर निगम सदन के विरोध के बावजूद नगर आयुक्त अमित कुमार ने अपने विशेष अधिकार का प्रयोग करते हुए शहर की वी-3 सड़कों को प्रशासन को सौंपने का फैसला किया है। उन्होंने प्रशासन को इस संबंध में प्रस्ताव भेजा है। शहर में वी-3 श्रेणी की 68 सड़कें हैं। सदन में अमित कुमार पहले ही बजट की कमी का जिक्र कर चुके थे।


बारिश के बाद सड़कें ज्यादा खराब होती हैं। इससे बजट भी बढ़ेगा। बजट मिलते ही सितंबर और अक्तूबर में खराब सड़कों को सही कर दिया जाएगा। -हरप्रीत कौर बबला, मेयर चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed