क्या, चंडीगढ़ को चमकाएंगे निगम के 5 फैसले?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-34, 19 और सेक्टर-15 की इनर मार्केट्स में पेड पार्किंग शुरू की जाएगी। सेक्टर-19 के सदर बाजार में भी पेड पार्किंग होगी। बुधवार को नगर निगम की वित्त एवं अनुबंध समिति (एफएंडसीसी) की बैठक में यह फैसला लिया गया। अब नगर निगम जल्दी ही इन मार्केट्स का सर्वे करवाएगा, जिसके बाद पेड पार्किंग शुरू करने का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। इन तीनों सेक्टरों की इनर मार्केट में रोजाना शाम के समय पार्किंग की समस्या खड़ी हो जाती है। सेक्टर-34 मार्केट में लोगों को वाहन खड़े करने के लिए जगह नहीं मिलती है और जाम लग जाता है। सेक्टर-19 और 15 का हाल भी कुछ ऐसा ही है।
इस मार्केट्स में अब लोगों को मिलेंगी सहुलियतें
एफएंडसीसी मीटिंग में सेक्टर-22डी, शास्त्री मार्केट और सेक्टर-43बी में पेड पार्किंग को मंजूरी दे दी गई है। इन मार्केट्स में पेड पार्किंग को लेकर काफी समय से मांग हो रही थी। सेक्टर-22 में तो पेड पार्किंग न होने से अतिक्रमण का जाल फैला हुआ है और लोगों को अपने वाहन खड़े करने में काफी दिक्कतें होती हैं। पेड पार्किंग होने से वहां अवैध फड़ियां नहीं लग सकेंगी और लोगों को गाड़ियां पार्क करने की जगह भी मिल जाएगी।
यहां वाटर ड्रेनेज सिस्टम किया जाएगा मजबूत
एफएंडसीसी की बैठक में करोड़ों के एजेंडे पास किए गए। इस दौरान पिछले साल रोड कमेटी के विभिन्न एजेंडों को भी पास कर दिया गया। बैठक में सिविल डिस्पेंसरी डड्डूमाजरा व कजेहड़ी में एचआईवी काउसलिंग एंड टेस्टिंग सेंटर की सुविधा शुरू करने, सेक्टर-56 में वाटर ड्रेनेज सिस्टम को मजबूत करने, सेक्टर-22डी,23सी और 24सी में आरसीसी लगवाने, सेक्टर-44 व 45 के साइकिल ट्रैक पर कंक्रीट लगवाने, सेक्टर-38 में वॉकिंग ट्रैक बनवाने को पास किया गया। मनीमाजरा बैंक कालोनी में सीमेंट कंक्रीट स्ट्रीट की रिपेयर करवाया जाएगा।
इन इलाकों में लगेंगे पीसीसी टाइल्स
सेक्टर-30ए में पीसीसी टाइल्स लगवाने, मनीमाजरा, सेक्टर-27, 28, 30 के विभिन्न पार्कों और सेक्टर-46बी में पीसीसी टाइल्स लगवाने, मनीमाजरा के विभिन्न हिस्सों में सड़क निर्माण और रिपेयर करवाने, सेक्टर-15 की ग्रीन बेल्ट में रेलिंग लगवाने, सेक्टर-5,6 रोड डिवीजन पर रंबल स्ट्रीप्स लगवाने, मेयर हाउस की स्पेशल रिपेयर करवाने, सेक्टर-22 कम्युनिटी सेंटर में 11केवी सब स्टेशन लगवाने और इंडस्ट्रीज एरिया फेज-1 की सिविल डिस्पेंसरी में अतिरिक्त ब्लॉक के निर्माण संबंधी एजेंडे पास किए गए।
ऑटो के लिए होगी अलग लेन
एफएंडसीसी की मीटिंग में प्रस्ताव तैयार किया गया कि शहर की सभी वी-3 रोड पर ऑटो के लिए अलग लेन बनाई जाएगी। इस लेने पर ऑटो चालक सवारियां चढ़ा और उतार सकेंगे। बैठक में फैसला कि इस प्रस्ताव को यूटी में चीफ आर्किटेक्ट के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।