फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana: 5612 people big relief from government, will not work

5612 लोगों को सरकार से बड़ी राहत, अभी नहीं जाएगी नौकरी

Fri, 01 Apr 2016 03:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 01 Apr 2016 03:40 PM IST
विज्ञापन
Haryana: 5612 people big relief from government, will not work
रामबिलास शर्मा - फोटो : file photo
हरियाणा सरकार ने अप्रैल के शुरुआत में 2600 कंप्यूटर टीचरों और 3012 लैब सहायकों को 2 माह की राहत दे दी है। सरकार ने इनके अनुबंध को 31 मई 2016 तक बढ़ा दिया है, यानि दो महीने तक उनकी रोजी-रोटी पर आया संकट टल गया है। कंप्यूटर टीचरों और लैब सहायकों ने मुख्यमंत्री हरियाणा व शिक्षा मंत्री हरियाणा का दिल की गहराइयों से धन्यवाद किया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि प्रदेश के शिक्षा विभाग में कंप्यूटर टीचरों और कंप्यूटर लैब सहायकों की सेवाएं वीरवार 31 मार्च को समाप्त हो गईं थी, क्योंकि इनका अनुबंध भी 31 मार्च तक ही था। हालांकि कंप्यूटर टीचरों और लैब सहायकों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सेवा से नहीं हटाने की मांग भी की, लेकिन हाईकोर्ट ने उनकी मांग को नकारते हुए कोई अंतरिम राहत देने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


लैब सहायकों का एक प्रतिनिधिमंडल वीरवार को प्रदेश के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा से भी मिला। शिक्षा मंत्री ने उन्हें नौकरी बहाली का भरोसा तो दिलाया, लेकिन देर शाम तक इस बारे में विभाग द्वारा कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed