{"_id":"64935e460d980861b90deef8","slug":"computer-operator-of-sdm-office-uploaded-video-while-firing-arrested-chandigarh-news-c-87-1-pan1001-1440-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: एसडीएम दफ्तर के कंप्यूटर ऑपरेटर ने गोली चलाते हुए वीडियो की अपलोड, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: एसडीएम दफ्तर के कंप्यूटर ऑपरेटर ने गोली चलाते हुए वीडियो की अपलोड, गिरफ्तार
विज्ञापन
पंचकूला। पंजाबी गानों पर कालका एसडीएम ऑफिस में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर को सोशल मीडिया पर गोली चलाते हुए वीडियो अपलोड करना महंगा पड़ गया। चंडीमंदिर पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27, 29 और 54 के अलावा 120-बी के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी ने कोर्ट से जमानत ले ली। पुलिस के अनुसार, आरोपी का नाम सार्थक आश्री है जोकि कालका एसडीएम ऑफिस में बतौर कंप्यूटर ऑपरेटर कार्यरत है। अब पुलिस यह पता कर रही है कि आरोपी ने जो पिस्तौल चलाया था वह बिना लाइसेंस का था या लाइसेंस का। अगर वह लाइसेंसी पिस्तौल था तो किसके नाम पर था। पुलिस उससे भी पूछताछ कर सकती है। चंडीमंदिर पुलिस थाना एसएचओ ललित कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर हथियार चलाते हुए कालका एसडीएम के स्टाफ के कर्मी ने कई वीडियो व फोटो पोस्ट किए थे। वायरल वीडियो में वह पिस्तौल व बंदूक चलाता हुआ दिखाई दे रहा है। साथ ही पंजाबी गानों पर उसने पिस्तौल व बंदूक के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर उसे पोस्ट भी किया है।
सोशल मीडिया पर 20 से ज्यादा वीडियो और फोटो पोस्ट किए
पुलिस के मुताबिक, सार्थक आश्री ने सोशल मीडिया पर 20 से ज्यादा हथियार के साथ और हथियार चलाते हुए वीडियो व फोटो पोस्ट किए हैं। पंचकूला व यमुनानगर में आयोजित शादी-समारोह में यह वीडियो पंजाबी गानों पर बनाकर उसे आरोपी द्वारा पोस्ट किया गया था। हैरानी की बात यह है कि शादी या किसी समारोह में लोगों की भीड़भाड़ के बीच आरोपी ने पिस्तौल से गोली चलाई थी। सभी वीडियो करीब 10 से 20 सेकेंड के हैं।