फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Comprehensive reshuffle in UT police after allegations of corruption

भ्रष्टाचार के आरोप के बाद यूटी पुलिस में फेरबदल

Sat, 12 Jul 2014 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 12 Jul 2014 12:33 AM IST
विज्ञापन
Comprehensive reshuffle in UT police after allegations of corruption

डीएसपी पर लगे भष्ट्राचार के आरोप के बाद पुलिस विभाग में खलबली मचा गई। शुक्रवार को आईजी आरपी उपाध्याय ने कार्रवाई करते हुए डीएसपी ईस्ट अंजिता चेपियाल और थाना प्रभारी यशपाल का तबादला कर दिया।

विज्ञापन


वहीं, एसएसपी डा. सुखचैन सिंह गिल ने यशपाल द्वारा अंजिता चेपियाल पर लगाए गए आरोपों की जांच की जिम्मेदारी एएसपी उर्विजा गोयल को दी है। गौरतलब है कि इंडस्ट्रियल एरिया थाने के प्रभारी यशपाल ने वीरवार सुबह व्हाट्स एप पर आईजी से इस्तीफा देने की मंजूरी मांगी थी।
विज्ञापन


वहीं, विभाग ने इंस्पेक्टर यशपाल शर्मा के आरोपों का सबूत भी पेश करने के लिए कहा है। मालूम हो कि डीएसपी विजय कुमार के निधन के बाद अंजिता चेपियाल को डीएसपी ईस्ट के पद पर तैनात किया गया था। वहीं, आईजी आरपी उपाध्याय ने 5 अन्य डीएसपी और 5 इंस्पेक्टरों को इधर-उधर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंजिता चेपियाल का तबादला आईआरबी में कर दिया गया है, जबकि एएसपी परमिंदर सिंह को डीएसपी ईस्ट के पद पर तैनात किया गया है। नए आदेश के अनुसार अब औद्योगिक क्षेत्र थाने के प्रभारी दवेंद्र शर्मा होंगे। जबकि, यशपाल शर्मा को आरटीसी में भेजा गया है।

व्हाट्सऐप पर आईजी से मांगा था इस्तीफा

Comprehensive reshuffle in UT police after allegations of corruption

इंस्पेक्टर यशपाल ने वीरवार सुबह 6:59 पर आईजी को व्हाट्स एप पर मैसेज भेजा। इसमें उन्होंने लिखा कि डीएसपी ईस्ट अंजिता चेपियाल काफी समय से परेशान कर रही हैं।

उन्होंने डीएसपी के दफ्तर में गर्मी का मौसम शुरू होते ही 27 हजार रुपये का एसी लगवाया। डीएसपी ने उसके पैसे नहीं दिए। डीएसपी के पति का बंगलुरु में एक्सीडेंट हो गया। वे पति से मिलने गईं। डीएसपी ने उसे वापस आने की एयर टिकट बुक करवाने को कहा। उन्होंने 24 हजार 500 रुपये की टिकट बुक कराई, लेकिन उसके भी पैसे नहीं दिए।

इसके बाद डीएसपी ने अपने घर की रेनोवेशन का जिम्मा उन्हें दिया। मकान की रेनोवेशन करवाने में पांच लाख 35 हजार 45 रुपये खर्च हुए। यह पैसे भी बकाया हैं।

इंस्पेक्टर पकड़वा चुके हैं एसपी देसराज को

Comprehensive reshuffle in UT police after allegations of corruption

इससे पहले साल 2012 में इंस्पेक्टर अनोख सिंह एसपी देसराज को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए पकड़वा चुके है। सेक्टर-26 थाना प्रभारी अनोख सिंह ने 18 अक्तूबर सीबीआई को शिकायत दी थी कि एसपी सिटी देशराज सिंह ने उसकी विभागीय जांच खोल रखी है।

जांच में सहायता करने के नाम पर देशराज पांच लाख रुपये मांग रहे हैं। बाद में दोनों के बीच दो लाख रुपये में सौदा तय हुआ। अनोख सिंह एक लाख रुपये लेकर सेक्टर-23 स्थित एसपी सिटी देशराज के घर पहुंचे। इंस्पेक्टर ने एसपी को एक लाख रुपये का पैकेट दिया तो सीबीआई ने अंदर जाकर देशराज को गिरफ्तार कर लिया था।

सीबीआई ने अनोख सिंह की शिकायत पर एसपी सिटी देशराज के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया था। यह मामला अभी सीबीआई की अदालत में विचाराधीन है।

कौन-कौन अधिकारी हुए इधर-उधर

Comprehensive reshuffle in UT police after allegations of corruption

अधिकारी-------------कहां से-------------कहां पर
डीएसपी अश्वनी------आईआरबी-------प्रशिक्षण एंड नियुक्ति
डीएसपी दीपक साहरण---सिक्योरिटी एंड ट्रैफिक----साइबर सेल
डीएसपी राजेश कालिया----साइबर सेल-------सिक्योरिटी एंड सेंट्रल ट्रैफिक
डीएसपी पवन कुमार----हाल ही में दिल्ली से आए-----साउथ ट्रैफिक, सिक्योरिटी एंड ऑपरेशन

किस इंस्पेक्टर का तबादला कहां हुआ
इंस्पेक्टर-----------कहां से------------कहां पर
दवेंद्र शर्मा----------एमटीओ----------औद्योगिक क्षेत्र थाना
गीता देवी----------डब्लयू एंड सीएसयू-----आईआरबी
नरेंद्र सिंह पटियाल--चुनाव सेल-------------ट्रैफिक
कर्मचंद-----------आर्थिक अपराध शाखा----एंटी ह्यूमन ट्रैफिक यूनिट
नसीब सिंह-----------ट्रैफिक-------------सीबीआई

निचले स्तर पर भी कर्मचारियों का तबादला कर दिया है। पुलिस विभाग ने 111 कांस्टेबल, 41 हेड कांस्टेबल, 4 एएसआई और एक सब इंस्पेक्टर शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed