फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Completion International Student Development Program held MCM experts including alumni gave lectures

एमसीएम में आयोजित इंटरनेशनल स्टूडेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम का समापन,12 एलुमनाई सहित कुल 18 विशेषज्ञों ने दिया व्याख्यान

Thu, 06 Aug 2020 12:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Completion International Student Development Program held MCM experts including alumni gave lectures
चंडीगढ़। एमसीएम डीएवी कॉलेज फॉर वुमन- 36 के पोस्ट ग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक्स की ओर से आयोजित दस दिवसीय इंटरनेशनल स्टूडेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम का समापन हुआ। यूएसए, ऑस्ट्रेलिया और देश के विभिन्न क्षेत्रों से 12 एलुमनाई सहित कुल 18 विशेषज्ञों ने इस कार्यक्रम में व्याख्यान दिया।
विज्ञापन

ये विशेषज्ञ इंडियन इकोनॉमिक सर्विसेज, नीति आयोग, लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स, पंजाब यूनिवर्सिटी और पीजीआई आदि से जुड़े हैं।
कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में पंजाब यूनिवर्सिटी की प्रो. हर्ष गांधार ने देश में शिक्षा, कौशल विकास और युवा आकांक्षाओं जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रतिभागियों से बातचीत की। इस दस दिवसीय आयोजन में पीजीआई की डॉ तन्वी किरण, अमेरिका के सवाना कॉलेज आर्ट्स से सुप्रिया ढाका, श्रम और रोजगार मंत्रालय, चंडीगढ़ में अधिकारी अर्शी खोसला, एमसीएम कॉलेज में पूर्व एसोसिएट प्रोफेसर रमा कश्यप, लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स की पूर्व छात्रा और नीति आयोग में कार्यरत आस्था शर्मा, वित्तीय कंपनी फिनफिक्स की संचालक प्रभलीन, ऑस्ट्रेलिया में मानवाधिकार पत्रिका 'राइट नाऊ' की संपादक गरिमा, बेंगलुरु से शोधकर्ता और वक्ता मृदुल , कैसर परमानेंटे, अमेरिका में निदेशक के पद पर कार्यरत डॉ सरब कोचर सहित विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के समापन समारोह में सेंटर फॉर इंटरनेशनल पॉलिटिक्स, ऑर्गेनिजशन एंड डिपार्टमेंट, स्कूल ऑफ़ इंटरनेशनल स्टडीज, जेएनयू, नई दिल्ली के चेयरपर्सन प्रोफेसर स्वर्ण सिंह समापन समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे । प्रो स्वर्ण सिंह ने द इकोनॉमिक्स ऑफ चाइना राइज एंड इट्स इम्पैक्ट विषय पर बात की। प्रिंसिपल डॉ निशा भार्गव ने इकोनॉमिक्स विभाग के इस प्रयास की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed