{"_id":"66e8c4450da9d39e52052335","slug":"complaint-to-the-commission-regarding-ips-rajendra-kumar-continuing-as-rewari-range-igp-chandigarh-news-c-16-1-pkl1089-518393-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: आईपीएस राजेंद्र कुमार के रेवाड़ी रेंज आईजीपी बने रहने की आयोग से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: आईपीएस राजेंद्र कुमार के रेवाड़ी रेंज आईजीपी बने रहने की आयोग से शिकायत
विज्ञापन
-आईपीएस को सत्तारूढ़ पार्टी के करीबी बता आईजीपी पूरन कुमार ने की शिकायत
चंडीगढ़। आईजीपी दक्षिण रेंज के पद पर तैनात राजेंद्र कुमार की चुनाव में तैनाती को लेकर भारत निर्वाचन आयोग, हरियाणा मुख्य निर्वाचन अधिकारी और अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी को शिकायत दी गई हैं। आईजीपी वाई पूरन कुमार ने सेवानिवृत्त होने के करीब राजेंद्र कुमार को सतारूढ़ पार्टी के करीबी बताकर उनकी फील्ड ड्यूटी को भी चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन बताया है। कहा कि 1998 बैच के आईपीएस राजेंद्र कुमार को 31 अक्तूबर 2024 को सेवानिवृत्त होना है। अब नियमों के अनुसार जिस अधिकारी की सेवानिवृत्त होने का समय छह माह से कम बचा हो, उसे चुनाव के दौरान फील्ड ड्यूटी में नहीं लगाया जा सकता है। आईपीएस राजेंद्र कुमार को गैर-चुनाव संबंधी पद पर स्थानांतरित किया जाना चाहिए था, क्योंकि वे हरियाणा में सत्तारूढ़ पार्टी के करीबी है। दक्षिण रेवाड़ी रेंज 13 विधानसभा क्षेत्रों में फैला हुआ है। इसमें रेवाड़ी में 3, महेंद्रगढ़ में 4, पलवल में 3 और मेवात जिलों में 3 प्रशासनिक अधिकार क्षेत्र है।
आईजीपी वाई पूरन कुमार ने आरोप लगाया कि आईजीपी राजेंद्र कुमार करीब आठ वर्षों से लगातार हरियाणा के सीएम फ्लाइंग स्क्वायड में तैनात थे। सीएम फ्लाइंग स्क्वायड में होने के नाते सीधे तौर पर हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री को रिपोर्ट करते थे। इससे पहले भी कुछ आईपीएस को प्रमोशन देने की मंशा से आयोजित स्क्रीनिंग कमेटी बैठक भी चुनाव आयोग के हस्तक्षेप के बाद रद्द की गई थी।
ब्यूरो