फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Complaint Here about Bribe Demand in Govt Offices

सरकारी दफ्तर में रिश्वत मांगें तो यहां बताएं

Tue, 10 Jun 2014 08:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Tue, 10 Jun 2014 08:36 PM IST
विज्ञापन
Complaint Here about Bribe Demand in Govt Offices

डीसी तेजिंदर पॉल सिंह सिद्धू ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं मुलाजिमों को सख्त हिदायत दी कि वे अपने काम में पारदर्शिता लाएं। लोगों के कामों को पहल के आधार पर हल करें।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सरकारी दफ्तरों में लोगों के होने वाले कामों पर तीखी नजर रखी जाएगी। इसके लिए डीसी दफ्तर में मॉनीटरिंग सेल स्थापित किया जाएगा। पब्लिक डीलिंग वाले जिला स्तरीय, सब डिवीजन स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय दफ्तरों की औचक जांच की जाएगी। दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


डीसी ने तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों को हिदायत दी है कि वे जमीन की रजिस्ट्री कराने आने वाले व्यक्तियों के नाम एवं टेलीफोन नंबर उन्हें भेजें। ताकि किसी भी समय उनसे कराए गए काम संबंधी रिपोर्ट ले सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा खुराक एवं सिविल सप्लाई, दफ्तर जिला ट्रांसपोर्ट अफसर, एस्टेट आफिस, नगर निगम, जल सप्लाई एवं सेनीटेशन, जिला समाज भलाई अफसर एवं अन्य पब्लिक डीलिंग वाले अधिकारियों से काम कराने आए लोगों के नंबर एवं उनके कामों की रिपोर्ट भेजने के लिए कहा है।


उन्होंने लोगों को नसीहत दी है कि यदि कोई पैसे मांगता है तो उसकी सूचना तुरंत सीधे तौर पर उन्हें दें। उन्होंने सरकारी दफ्तरों में लोगों को लूटने वाले एजेंटों को कार्रवाई की चेतावनी दी है। साथ ही लोगों से उसने बचने की नसीहत दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed