{"_id":"57876cff4f1c1b1b4313e648","slug":"complaint-against-singer-sapna-chowdhary-in-sc-commission","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपत्तिजनक गीत पर गायिका के खिलाफ अनुसूचित जाति आयोग में शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपत्तिजनक गीत पर गायिका के खिलाफ अनुसूचित जाति आयोग में शिकायत
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार।
Updated Fri, 15 Jul 2016 09:36 AM IST
विज्ञापन
गायिका सपना चौधरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गायिका सपना चौधरी द्वारा कथित रूप से दलितों के प्रति आपत्तिजनक गीत प्रस्तुत करने पर बहुजन आजाद मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष संजय चौहान ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग में शिकायत दी है।
इस पर कार्यवाही करते हुए आयोग ने जिला प्रशासन को गायिका सपना चौधरी के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। संजय चौहान ने बताया कि इससे पूर्व उन्होंने इसी संबंध में एक शिकायत डोगरान मोहल्ला स्थित चौकी में भी दी थी, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
चौहान का आरोप है कि गायिका सपना चौधरी ने एक गीत के माध्यम से दलितों का अपमान किया है। गायिका व डांसर सपना चौधरी का यह गीत यू ट्यूब पर अपलोड भी किया गया है। इस गीत में अनुसूचित समाज पर अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया और बावला कहकर अपमानित किया है।
विज्ञापन
सपना के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग
पानीपत। वाल्मीकि समाज ने हरियाणवी डांसर सपना पर जातिसूचक शब्द बोलकर समाज के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करने की मांग की है। दलित समाज के लोगों का आरोप है कि डांसर सपना ने म्यूजिक कंपनी के रागिनी प्रतियोगिता में वाल्मीकि समाज के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। वाल्मीकि समाज के कई लोग बुधवार को लघु सचिवालय स्थित एसपी ऑफिस पहुंचे।
समाज के लोगों ने बिचपड़ी निवासी अश्वनी वाल्मीकि के नाम से हरियाणवी डांसर और गायिका गायकार सपना चौधरी पर एससी/एसटी आयोग के तहत केस दर्ज करने की मांग की। समाज के लोगों ने एसपी दुग्गल को डांसर सपना की अभद्र भाषा की सीडी भी सौंपी। एसपी ने लोगों को मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।