{"_id":"611435678ebc3e7b9a3b80fb","slug":"competition-on-every-seat-senate-election-result-will-come-today-chandigarh-news-pkl4231974171","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीनेट चुनाव : हर सीट पर कांटे की टक्कर, आज आएंगे नतीजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीनेट चुनाव : हर सीट पर कांटे की टक्कर, आज आएंगे नतीजे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय चरणवार तरीके से सीनेट चुनाव करवा रहा है। मंगलवार को हुए प्रोफेसर व एसोसिएट-असिस्टेंट प्रोफेसर वर्ग के चुनाव की मतगणना वीरवार को होने जा रही है। मंगलवार को हुए चुनाव में 642 मतदाताओं में से 595 ने मतदान किया था। हर सीट पर कांटे की टक्कर है। जैसे ही इसके परिणाम सामने आएंगे तो फैकल्टी वर्ग के चुनाव की स्थिति भी काफी हद तक साफ हो जाएगी। जानकारों का कहना है कि चार सीटों में से भाजपा व कांग्रेस को दो-दो सीटें जा सकती हैं।
अब फैकल्टी वर्ग की छह सीटों के लिए चुनाव 23 अगस्त को होगा और उसी दिन परिणाम भी आ जाएंगे। बताते हैं कि यह चुनाव आसान नहीं होगा। इसमें हर प्रत्याशी के पसीने छूटने तय हैं। इसके लिए 12 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं, जिनका फैसला 755 मतदाता करेंगे। भाजपा व कांग्रेस के इन प्रत्याशियों ने अपने-अपने तरीकों से वोटरों को अपने पाले में करने की कोशिश की है।
कुछ पुराने प्रत्याशियों को कैंपस पसंद कर रहा है, तो कुछ को नहीं। नए उम्मीदवार भी जीतकर सीनेट में पहुंच सकते हैं। उनके लिए दलों के कई बड़े नेता भी जोर लगा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कुछ बड़े दिग्गज प्रोफेसर व एसोसिएट-असिस्टेंट वर्ग के चुनाव में अपने चहेतों के लिए खुले में प्रचार करते नजर नहीं आए, क्योंकि उन्हें अपनी सीट की चिंता सता रही है, क्योंकि उनके चहेते यदि हार गए तो उसका प्रभाव उनके परिणाम पर भी पड़ सकता है।
विज्ञापन
मनोनीत सदस्यों की सूची का इंतजार
सीनेट के चुनाव चल रहे हैं, लेकिन इंतजार मनोनीत सदस्यों की सूची का है, क्योंकि यह सूची जैसे ही सामने आएगी, उसके बाद तय होगा कि सीनेट में बहुमत किसका रहेगा। अब तक कांग्रेस समर्थित सदस्यों का सीनेट में दबदबा रहा है। इस बार भाजपा के सदस्य जोर लगा रहे हैं। मनोनीत सदस्यों की संख्या 36 होगी, जिनमें पंजाब सरकार के विधायक व अधिकारी भी शामिल होंगे। सूत्रों का कहना है कि मनोनीत सदस्यों की सूची चुनाव समाप्ति के बाद ही आएगी। अभी जारी होने की संभावनाएं नजर नहीं आ रही हैं। हालांकि इस सूची में अधिकांश लोग भाजपा खेमे के बताए जा रहे हैं। कई लोगों ने अपने नाम फाइनल करवाने के लिए भी सिफारिश की है।