{"_id":"5d8d25718ebc3e93b85d1dcb","slug":"competion-held-by-tourism-department-on-world-tourism-day-chandigarh-news-pkl3519556173","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः टूरिज्म वीक का हुआ शानदार आगाज, 'रन फॉर टूरिज्म' में एक साथ दौड़े 2000 लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ः टूरिज्म वीक का हुआ शानदार आगाज, 'रन फॉर टूरिज्म' में एक साथ दौड़े 2000 लोग
Fri, 27 Sep 2019 04:05 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 04:05 PM IST
विज्ञापन
रन फॉर टूरिज्म
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूरिज्म वीक की शुरुआत वीरवार को हुई। इस अवसर पर सुबह 7 बजे सुखना लेक से लेकर ओपन हैंड तक रन फॉर टूरिज्म का आयोजन किया गया। इसमें एक साथ शहर के 2000 लोग एक साथ दौड़े। इसके बाद सुबह 11 बजे गवर्नमेंट म्यूजियम एंड आर्ट गैलरी में ‘टूरिज्म एंड जॉब्स- बैटर फ्यूचर फॉर ऑल’ पर क्विज का आयोजित की गई। इसमें शहर के 25 सरकारी और प्राइवेट स्कूलों ने भाग लिया। इसके बाद शाम को 5 बजे प्लाजा, सेक्टर-17 में चंडीगढ़ टूरिज्म पर फ्रोटोग्राफी एग्जीबिशन लगाई गई।
इस दौरान शहर के लोगों की ओर से ली गई 50 फोटो को प्रदर्शनी में लगाया गया। यूटी टूरिज्म डिपार्टमेंट वर्ल्ड टूरिज्म डे पर चार दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन करवा रहा है। यह कार्यक्रम 26 से 29 सितंबर तक शहर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित हो रहा है। अमर उजाला इस कार्यक्रम में मीडिया पार्टनर है। पहले दिन सुखना लेक पर सुबह रन फॉर टूरिज्म आयोजित की गई। इसमें विभिन्न स्कूल-कॉलेजों के स्टूडेंट्स, शहरवासी, शिक्षा और सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट के अधिकारियों समेत लगभग 2000 लोगों ने बारिश में दौड़ लगाई।
इस दौरान एजुकेशन सेक्रेटरी ने बीएल शर्मा ने दौड़ को हरी झंडी दिखाकर शुरुआत की। दूसरी गतिविधि ‘टूरिज्म एंड जॉब्स’ पर आधारित क्विज में पहला ईनाम (6000 कैश प्राइज) सेक्रेड हार्ट स्कूल-26 के नाम रहा। दूसरा 3000 का कैश प्राइज जीएमएसएसएस-16 और तीसरा 1500 का कैश प्राइज सॉपिन्स स्कूल-32 ने जीता। शाम को सेक्टर-17 स्थित प्लाजा फोटोग्राफी एग्जीबिशन में पहला ईनाम प्रमोद कुमार गौतम, दूसरा वैभव कौशिक और तीसरा परमवीर सिंह ने जीता।
विज्ञापन
मैं 2015 से शौक के आधार पर फोटोग्राफी कर रहा हूं। मैं गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ आर्ट्स में फाइन आर्ट्स में फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट हूं।
- परमवीर सिंह, जालंधर, फोटोग्राफी सेंकेड प्राइज
प्रोफेशन से रिटायर्ड बैंक मैनेजर हूं। फोटोग्राफी करना बहुत पसंद है। इसी शौक चलते पिछले कई सालों से फोटोग्राफी कर रहा हूं और एग्जीबिशन के लिए भी भेजता हूं। टूरिज्म पर आधारित इस कार्यक्रम में भी मैने अपनी तीन फोटो दी है।
- प्रमोद कुमार गौतम, चंडीगढ़, फर्स्ट प्राइज