फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Companies now seek new sites for cell towers

'टॉवर के लिए नई साईट्स तलाशें कंपनियां'

Thu, 30 Jan 2014 08:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला Updated Thu, 30 Jan 2014 08:57 AM IST
विज्ञापन
Companies now seek new sites for cell towers
मोबाइल टावर लगाने के लिए टेलीकॉम कंपनियों को नए सिरे से साइट्स का चयन करना होगा। कुछ दिनों पहले पार्क और अन्य साइट्स पर 33 मोबाइल टावर लगाने पर उठे विवाद के बाद कंपनी प्रतिनिधियों ने अपील पर जवाब दिया।
विज्ञापन


हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण(हुडा) के समक्ष कंपनी के प्रतिनिधियों ने अपना पक्ष रखा, जिसके बाद उन्हें नए सिरे से साइट लोकेशन चिह्नित कर दोबारा इस संबंध में रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


जो साइट नगर निगम के पार्कों में हैं, उनके लिए नगर निगम की मंजूरी मिलने के बाद ही हुडा की ओर से इन साइट्स पर टावर लगाने की अनुमति दी जाएगी।

शहर में डेढ़ सौ से अधिक मोबाइल टावर हैं, जिनमें कई कंपनियां शामिल हैं। पिछले साल सरकार ने टावरों के लिए नए बायलॉज बनाए थे, लेकिन टावर अलॉट करने में कुछ जगहों पर नियमों की अनदेखी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम के पार्कों में फोर-जी सर्विस के लिए टावर लगाने के लिए हुडा से मंजूरी भी मिल गई थी, लेकिन बाद में नियमों की अनदेखी की बात सामने आईं।

हुडा ने 33 टावरों के लिए लाइसेंस फीस के तौर पर 24.75 लाख रुपये लिए थे, जबकि टावर लगाने के बाद भी सालाना फीस का प्रावधान है।

टावरों से हर साल करोड़ों की कमाई होती है, लेकिन नियमों की अनदेखी के मामले को गंभीरता से लेते हुए हुडा ने नए सिरे से साइट्स तलाशने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed