{"_id":"650951b3dca9dd32b404abf5","slug":"community-health-center-staff-sitting-on-strike-in-charkhi-dadri-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरखी दादरी: सीएचसी में डॉक्टर के साथ मारपीट, काम छोड़ धरने पर बैठा स्टाफ, सरपंच व उसके साथियों पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी दादरी: सीएचसी में डॉक्टर के साथ मारपीट, काम छोड़ धरने पर बैठा स्टाफ, सरपंच व उसके साथियों पर आरोप
Tue, 19 Sep 2023 01:22 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 19 Sep 2023 01:22 PM IST
सार
घटना के विरोध में स्वास्थ्यकर्मी लामबंद हो गए और मंगलवार सुबह उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में धरना शुरू कर दिया। उनका कहना है कि कार्रवाई अमल में लाए जाने तक प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
धरने पर बैठा स्टाफ।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
चरखी दादरी जिले के बाढड़ा उपमंडल के गोपी गांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर डॉक्टर के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इसका आरोप गांव के सरपंच और एक अन्य व्यक्ति पर लगा है। वहीं, इस मसले में कार्रवाई की मांग को लेकर स्टाफ ने मंगलवार सुबह धरना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि इस मामले में पुलिस को त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
दरअसल, डॉ. भूपेंद्र की तैनाती गोपी गांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर है। सोमवार रात करीब 10 बजे वो ड्यूटी पर थे। इसी दौरान गांव का सरपंच और अन्य लोग एक व्यक्ति को लेकर वहां पहुंचे। बताया जा रहा है कि एमएलआर को लेकर दोनों पक्षों में ठन गई। इस प्रकरण में डॉ. भूपेंद्र ने मारपीट का आरोप लगाया है। घटना के विरोध में स्वास्थ्यकर्मी लामबंद हो गए और मंगलवार सुबह उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में धरना शुरू कर दिया। उनका कहना है कि कार्रवाई अमल में लाए जाने तक प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन