फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Community center can be booked for 11 thousand

11 हजार में बुक कर सकेंगे सामुदायिक केंद्र

Thu, 01 Jul 2021 01:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Community center can be booked for 11 thousand
पंचकूला। नगर निगम की बैठक में निगम के क्षेत्र में आने वाले सामुदायिक केंद्रों के दामों को संशोधित करने का निर्णाय लिया गया। इसमें आम आदमी द्वारा तय फीस को जमा करवाने को कहा गया।
विज्ञापन

इस निर्णय के अनुसार गांव में सामुदायिक केंद्र के लिए पांच हजार रुपये, शहर में एक एकड़ तक के छोटे सामुदायिक केंद्रों के लिए 11 हजार रुपये और बड़े सामुदायिक केंद्रों के लिए 21 हजार रुपये निर्धारित किए गए हैं। सामुदायिक केंद्र में लोगों के लिए खेल गतिविधियों और लाइब्रेरी आदि के लिए 500 रुपये प्रतिमाह प्रति व्यक्ति के हिसाब से मेंबरशिप फीस तय की गई है। इसके साथ ही सामुदायिक केंद्रों के लिए अलग से मैनेजमेंट कमेटी का गठन किया गया। इसमें स्थानीय काउंसलर, एसडीओ, जेई के अलावा चार जनता के नुमाइंदों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

शालीमार मॉल से वसूलेंगे प्रापर्टी टैक्स
शॉलीमार मॉल के प्रापर्टी टैक्स से संबंधित मामले में कड़ा संज्ञान लेते हुए निगम की कमेटी बनाने का निर्णय लिया गया है। इसमें दो सदस्य होंगे। इसमें एक सत्ता पक्ष और दूसरा विपक्ष का होगा। यह कमेटी नए सिरे से शॉलीमार मॉल के प्रापर्टी टैक्स का पूर्नमूल्यांकन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बकाया एक लाख से ज्यादा तो सील होगा प्रापर्टी
पंचकूला क्षेत्र में बकाया प्रापर्टी टैक्स की वसूली के लिये सख्त कदम उठाये जाएंगे। जिन्होंने अभी तक प्रापर्टी कर जमा नहीं करवाया है, उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाही अमल में लाई जाएगी। जिनकी बकाया प्रापर्टी राशि एक लाख रुपये से ज्यादा है, उनको नोटिस देकर सील किया जाएगा।
कुत्तों के पंजीकरण फॉलो होंगे बॉयलाज
नगर निगम क्षेत्र में पालतू कुत्तों के पंजीकरण के लिए राज्य सरकार द्वारा बनाए बॉयलॉज को अपनाया जाएगा। नगर निगम के एएसआई अपने-अपने अधिकार क्षेत्रों में इन बॉयलॉज के हिसाब से कुत्तो का पंजीकरण करवाने के लिए जिम्मेदार होंगे। गांव सुखदर्शनपुर गोशाला को आर्थिक सहायता के रूप में तीन लाख रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा, जिससे पंचकूला शहर से जाने वाली गायों का रखरखाव उचित ढंग से किया जा सके। बीमार व जख्मी गाय के इलाज के लिए नगर निगम द्वारा संचालित डॉग केयर सेंटर को गायों के अस्थार्यी अस्पताल के रूप में प्रयोग किया जाएगा।
बिना अनुमति के लाइन बिछाने पर करें एफआईआर
पंचकूला नगर निगम के अंतर्गत पड़ने वाले मोबाइल टॉवर और टेलीफोन लाइंस के लिए निगम को कोई भी भुगतान न करने पर कड़ा संज्ञान लेते हुए महापौर कुलभूषण गोयल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह बकाया राशि की रिकवरी का काम तुरंत प्रभाव से शुरू करें और यदि कोई कंपनी भुगतान नहीं करती तो उनके कनेक्शन तुरंत प्रभाव से काट दिए जाएं। कुलभूषण गोयल ने कहा कि ऐसी टेलीकॉम कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए, जो बिना अनुमति के लाइन बिछाने के लिए खुदाई का कार्य करती है।
सेक्टर-11 में बनेगी बहुस्तरीय पार्किंग
सेक्टर-11 में बहुस्तरीय पार्किंग बनाने का निर्णय लिया गया हैं। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण को उपयुक्त स्थान पर भूमि अलाट करने के लिए लिखा जाएगा। इस बैठक में बताया गया कि नगर निगम पंचकूला द्वारा पंचकूला शहर के सभी 8 एंट्री प्वाइंट्स पर प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे, जिसमें से एक प्रवेश द्वार का काम आरंभ हो चुका है जबकि दूसरे प्रवेशद्वार के लिए टेंडर अलॉट कर दिए हैं।
सजावटी लाइट्स भी लगेंगी पंचकूला में
शहर को और सुंदर बनाने के लिए सभी चौक पर सजावटी लाइट्स लगाई जाएंगी। जिससे पंचकूला शहर सुंदर और आकर्षित लगे। इसके अलावा चार स्थानों पर इवनिंग और नाइट फूड स्ट्रीट खोली जाएंगी ताकि शहरवासियों को ताजा और स्वच्छ खाने की सुविधा उपलब्ध हो सके।
तारबंदी होगी निगम की जमीन पर
महापौर कुलभूषण गोयल ने निर्देश दिए कि नगर निगम की 1711 एकड़ जमीन को चिन्हित कर तारबंदी की जाए। तथा वहां पर नगर निगम पंचकूला के बोर्ड लगाए जाए। इस पर नगर निगम आयुक्त विनय प्रताप सिंह ने आश्वासन दिया कि आगामी 45 दिन में यह कार्य पूरा कर लिया जायेगा।
एजुकेशन और रिक्रिएशन सिटी बनेगी
कुलभूषण गोयल ने कहा कि चंडीमंदिर में नगर निगम की जमीन पर एजुकेशन और रिक्रिएशन सिटी बनाने की योजना जल्द तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि अवैध गांवों व कॉलोनियों जैसे बीड़ घग्गर, राजीव कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी, खड़क मंगोली, भैसा टिब्बा आदि में मूलभूत सुविधायें जैसे छोटे नालों पर पुल, स्ट्रीट लाइट, पक्की गलियों का निर्माण आदि को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के लिए राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
जेसीबी और हाइड्रोलिक लैडर आएंगे
इस बैठक निगम की बागवानी शाखा और सैनिटेशन शाखा में वाहन की खरीद के अलावा जेसीबी व फायर स्टेशन के लिए हाइड्रोलिक लैडर खरीदे जाने का निर्णय लिया गया। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि घायल और अतिक्रुद्ध कुत्तों को पकड़ने व रखरखाव के लिए एक डॉक्टर, दो वीएलडीए, पांच डॉग केचर, एक ड्राइवर गाड़ी सहित व दो कर्मचारी कुत्तों को खाना खिलाने के लिये भर्ती किए जाएंगे।

सार्वजनिक शौचालय का रखरखाव करेंगे निगम कर्मचारी
अब नगर निगम के बनाए सार्वजनिक शौचालयों के रखरखाव का कार्य नगर निगम पंचकूला के कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा। अभी तक समझौते के अनुसार यह कार्य शुल्भ इंटरनेशनल द्वारा किया जा रहा था, जिसका कार्य संतोषजनक नहीं पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed