{"_id":"62f6c175c09fd82dbc47448f","slug":"common-merit-list-of-eleventh-admission-released-admission-will-be-done-in-three-counseling-chandigarh-news-pkl459394171","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्यारहवीं दाखिले की कॉमन मेरिट लिस्ट हुई जारी, तीन काउंसलिंग में होगा दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्यारहवीं दाखिले की कॉमन मेरिट लिस्ट हुई जारी, तीन काउंसलिंग में होगा दाखिला
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के सरकारी स्कूलों में ग्यारहवीं में दाखिले की प्रोविजनल कॉमन मेरिट लिस्ट वेबसाइट पर शुक्रवार को अपलोड कर दी गई है। उम्मीदवारों के अंकों के आधार पर उनके विषय और स्कूल की पसंद इत्यादि सभी जानकारी जारी की गई है। इसी के आधार पर पहली काउंसलिंग में उम्मीदवारों को स्कूल और विषय अलॉट किए जाएंगे। इसके बाद उम्मीदवारों को तय समय में फीस जमा कर स्कूल में अपनी दाखिले की सीट पक्की करनी होगी।
स्कूल शिक्षा निदेशक हरसुहिंदर पाल सिंह बराड़ ने बताया कि इस बार बहुत ज्यादा उम्मीदवारों ने सरकारी स्कूलों में ग्यारहवीं के लिए आवेदन किया है लेकिन सीटें सीमित हैं। दाखिला मेरिट के आधार पर ही दिया जाएगा चाहे छात्र सरकारी स्कूल से पढ़ा हो या निजी स्कूल से। अगर वह मेरिट में है तो उसे स्कूल अलॉट होगा। अन्यथा छात्र को अन्य विकल्प देखना होगा। क्योंकि सरकारी स्कूलों पर पहले ही बोझ अधिक है अभी शिक्षकों की कमी है। इसके साथ ही क्वालिटी शिक्षा देने के लिए स्कूलों में तय सीमा से अधिक बच्चे भी भर्ती नहीं कर सकते हैं। विभाग सरकारी स्कूलों में बच्चों को क्वालिटी शिक्षा देने के लिए प्रयासरत है इसलिए सीमा से अधिक छात्रों को दाखिला नहीं दे सकते हैं। इस बार दाखिले के लिए तीन काउंसलिंग करवाई जाएंगी।
ये रहेगा दाखिले का शेड्यूल
प्रॉविजनल कॉमन मेरिट लिस्ट : 12 अगस्त, सुबह 11 बजे
उम्मीदवारों की ओर से ऑनलाइन आब्जेक्शन : 12 अगस्त साढ़े 11 बजे से 14 अगस्त दोपहर 1 बजे तक
स्कूल और विषयों के साथ अलॉटमेंट लिस्ट : 19 अगस्त, दोपहर 12 बजे
फीस जमा करने की तिथि : 19 अगस्त दोपहर एक बजे से 22 अगस्त रात 12 बजे तक
कक्षाएं शुरू होने का समय : 23 अगस्त