फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Common Eligibility Test in Haryana today all update news

CET in Haryana: संयुक्त पात्रता परीक्षा की पहली शिफ्ट पूरी, महिलाओं को जेवर उतारने के बाद मिली एंट्री

Sat, 05 Nov 2022 02:36 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 05 Nov 2022 02:36 PM IST
सार

संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) में अब 10,78,864 अभ्यर्थी ही बैठेंगे। 11,36,894 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। 58030 आवेदन रद्द कर दिए गए हैं। कई फार्म डबल थे, कई पूरे नहीं भरे हुए थे। इसके अलावा कई में तकनीकी खामियां थीं।

विज्ञापन
Common Eligibility Test in Haryana today all update news
कुछ इस तरह से अभ्यर्थी परीक्षा देने जा रहे हैं। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा में संयुक्त पात्रता परीक्षा की मार्निंग शिफ्ट पूरी हो गई। अभ्यर्थी देर रात ही बस अड्डों पर पहुंचने लगे। सोनीपत से रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, पलवल की बसों का परिचालन 3 बजे ही कर दिया गया था। सबसे पहले इन्हीं जिलों के लिए बस गई।

विज्ञापन


विज्ञापन



वहीं अंबाला में कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए सेंटर में पहुंचे अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा किया। रोल नंबर में सेंटर अंबाला छावनी डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लिखा था। जैसे ही गुरुग्राम, रेवाड़ी, भिवानी, सिरसा, करनाल, पानीपत के अभ्यर्थी सेंटर पहुंचे तो पता लगा कि इस स्कूल में कोई सेंटर न होने के चलते ताला लगा हुआ था। सभी ने नारेबाजी करते हुए धरना दिया। जिले भर में 52 सरकारी व निजी बसों का संचालन किया गया। सीईटी ग्रुप सी के तहत दो चरणों में परीक्षा आयोजित होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




महिलाओं के उतरवाए आभूषण
परीक्षा केंद्रों पर तीन जगह तलाशी ली जा रही थी। केंद्र में घुसने से पहले ही महिलाओं के आभूषण (नाक का कांटा, कान के टॉप्स, अंगूठी) उतरवा दिए थे। इसके अलावा सुहागिन महिलाओं का सबसे अहम आभूषण मंगल सूत्र भी निकलवा दिया था। वहीं युवाओं के जूते चप्पल निकलवा कर भी चेक किया गया। हाथ या गले में किसी प्रकार धागा भी उतरवा दिए थे। केंद्र में घुसने पर तीन जगह चेकिंग की गई। शुरुआत में पुलिस, उसके बाद मेटल डिटेक्टर तथा अंगूठा का निशान एवं फोटो मिलान किया गया।



सोनीपत बस अड्डे से सुबह 4.10 पर गुरुग्राम के लिए 6 बस रवाना हुई।  सोनीपत में एक बस में करीब 70 अभ्यर्थियों को भेजा जा रहा है। 6 बजे तक 39 बस भेजी गई, इनमें 7 पलवल भेजी गई हैं। निजी स्कूलों की बसें भी बस अड्डे पहुंची। दूसरे जिलों से आने वाले अभ्यर्थियों को लेकर जिले में बनाए परीक्षा केंद्रों तक जाएंगी। 

वहीं करनाल जैसे ही बस की सवारियां पूरी हो रही हैं, रोडवेज की ओर से बसें चलाई जा रही है। करनाल से 7 मार्गों पर अब तक 24 बसें गई हैं। सुबह चार बजे पहली बस रवाना हुई थी। यहां रोडवेज के महाप्रबंधक कुलदीप सिंह मौके पर हैं और वे खुद बसों का संचालन देख रहे हैं।



वहीं जींद में सुबह चार बजे ही बस स्टैंड से बसें रवाना होनी शुरू हो गई। नए बस स्टैंड से हरियाणा रोडवेज की व परिवहन समिति की बसें रवाना की गई। पुराने बस स्टैंड से निजी स्कूलों की हायर की गई बस रवाना की गई। सबसे पहले चार बजे हिसार के लिए बस निकली इसके बाद धीरे-धीरे सभी निर्धारित रूटों पर बसों का चलन शुरू हो गया। हालांकि अभी तक पूर्ण शांति माहौल में बसें रवाना हो रही है लेकिन अभ्यार्थियों में जाने के लिए मारामारी का माहौल चल रहा है। पूरी व्यवस्था को संभालने के लिए डीसी डॉ मनोज कुमार यादव ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्ति किए हैं। काफी संख्या में पुलिस बल नए व पुराने बस स्टैंड पर तैनात किया गया है। वहीं कुरुक्षेत्र से अब तक 70 बसें रवाना हो चुकी हैं। 

पीजी, नेट, पीएचडी करने वालों ने दी पात्रता परीक्षा
नारनौल में शनिवार को संयुक्त पात्रता परीक्षा के पहले दिन प्रातकालीन सत्र में शांतिपूर्ण तरीके से संपंन हुई। इस दौरान हजारों अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। पीजी, नेट तथा पीएचडी किए हुए अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। दूसरे जिलों से आने वाली बसों के लिए शहर में तीन किलोमीटर दूर नई अनाज मंडी में पार्किंग व्यवस्था बनाई हुई थी। वहां से लोकल बसें अभ्यर्थियों को सेंटर तक ले जा रही थीं। केंद्रों पर 8.30 बजे इंट्री शुरू हो गई थी जबकि परीक्षा दस बजे शुरू हुई थी। सभी परीक्षा केंद्रों पर धारा 144 लगाई थी। पुलिस का कड़ा पहरा भी था।

शहर में कई जगहों पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। बस स्टैंड के बाहर, रेवाड़ी रोड, महाबीर चौकी, बहरोड रोड तथा अन्य स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही। ट्रैफिक पुलिस धीरे-धीरे सभी वाहनों को निकलवा रही थी। इसके अलावा केंद्रों पर पुलिस की गाड़ियां पेट्रोलिंग कर रही थीं।

बैग रखने के लिए लिए जा रहे थे 50 से 100 रुपये 
केंद्र के अंदर बैग आदि नहीं ले जाने दिया जा रहा था। ऐसे में अभ्यर्थियों को बाहर ही बैग रखना पड़ रहा था। अभ्यर्थियों ने केंद्र के बाहर दुकानों पर बैग रखे तो वहां 50 से 100 रुपये चार्ज किए जा रहे थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed