{"_id":"65da4fa7d74d1ba4190092e7","slug":"committee-started-investigation-against-home-secretary-chandigarh-news-c-16-pkl1010-361305-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: गृह सचिव के खिलाफ कमेटी ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: गृह सचिव के खिलाफ कमेटी ने शुरू की जांच
विज्ञापन
शिकायत से संबंधित रिकॉर्ड तलब किया
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। राज्य के गृह सचिव टीवीएसएन प्रसाद के खिलाफ आईपीएस वाई पूरन कुमार की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच के लिए गठित कमेटी ने जांच शुरू कर दी है। पिछले दिनों कमेटी ने पहली बैठक की और शिकायत से सबंधित रिकॉर्ड भी तलब कर लिया है। इस दौरान कमेटी ने आठ फरवरी को जारी एक पत्र का हवाला देते हुए चर्चा की कि इस मामले की जांच सरकार द्वारा गठित कमेटी करेगी या राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग।
दरअसल आठ फरवरी को राष्ट्रीय अनुसूचित आयोग ने एक पत्र लिखकर कहा था कि वह खुद इस मामले की जांच करना चाहता है। ऐसे में कमेटी ने फैसला किया कि इस बारे में मुख्य सचिव से राय ली जाएगी। हालांकि कमेटी अपनी जांच जारी रखेगी, लेकिन सरकार की ओर से स्पष्टीकरण आने के बाद ही अपनी रिपोर्ट पेश करेंगे। कमेटी की अगली बैठक एक मार्च को होगी।
आईजी वाई पूरन कुमार ने राज्य के गृह सचिव टीवीएसएन प्रसाद पर गंभीर आरोप लगाए थे। उनके आरोप के मुताबिक उन्हें सात माह तक होम गार्ड आईजी के पद पर तैनात रखा गया है। जबकि यह पोस्ट नहीं थी। यह पद कभी भी सृजित नहीं किया गया था। साथ ही उन्हें जनता के नजर में अपमानित किया गया है। उन्होंने अपनी शिकायत के साथ कहा था कि इस मामले गृह सचिव के खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। इस मामले राष्ट्रीय अनुसूचित आयोग ने भी हरियाणा सरकार को नोटिस दे रखा है कि इस मामले में सरकार ने क्या कार्रवाई की है। उसके बाद सरकार ने तीन पूर्व आईएएस नवराज संधू, राजन गुप्ता व पीके दास की एक कमेटी गठित की।