फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Committee for water connection outside Lal Dora, legal aspect will be investigated

Chandigarh News: लाल डोरे के बाहर पानी के कनेक्शन के लिए कमेटी, कानूनी पहलू की होगी जांच

Sat, 28 Oct 2023 01:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Committee for water connection outside Lal Dora, legal aspect will be investigated
चंडीगढ़। लाल डोरे के बाहर गांवों में रहने वाले लोगों को अभी भी पानी का कनेक्शन नहीं मिल रहा है। पिछली नगर निगम की सदन की बैठक में इसे लेकर काफी हंगामा हुआ था और पार्षदों ने कई सवाल उठाए थे। अब नगर निगम की आयुक्त आनिंदिता मित्रा ने पार्षदों की ओर से उठाए गए मुद्दों की कानूनी पहलू की जांच के लिए कमेटी का गठन किया है।बनाई गई कमेटी की अध्यक्षता नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त करेंगे। इसके अलावा संयुक्त आयुक्त-दो, चीफ इंजीनियर, पब्लिक हेल्थ के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर और नगर निगम के लॉ ऑफिसर को सदस्य बनाया गया है। यह कमेटी लाल डोरे के बाहर पानी का कनेक्शन देने के कानूनी पहलुओं की जांच करेगी। पिछली सदन की बैठक में पार्षद जसबीर सिंह बंटी की ओर से एक अधिसूचना का हवाला देकर कहा गया था कि गांव में लाल डोरे से बाहर के घरों को पानी का कनेक्शन देने से नहीं रोका जा सकता। कमेटी उस अधिसूचना की कानूनी पहलुओं को भी देखेगी। सदन में यह मुद्दा उठा था कि नगर निगम का एक विंग लाल डोरे के बाहर के घरों के बिल्डिंग प्लान को मंजूरी दे रहा है लेकिन दूसरी तरफ पानी का कनेक्शन नहीं दिया जा रहा। यह दोहरा मापदंड क्यों। कमेटी इस मुद्दे को भी देखेगी। साथ ही और गांव के इलाकों में ऑफलाइन तरीके से पानी का कनेक्शन देने की संभावनाओं पर भी चर्चा होगी। आयुक्त ने अपने आदेश में लिखा है कि यह कमेटी सदन की अगली बैठक से पहले अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed