फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Commissionerate Police failed an attempt to rob Canara Bank ATM

Chandigarh News: कमिश्नरेट पुलिस ने केनरा बैंक एटीएम लूटने की कोशिश को किया नाकाम

Fri, 26 Jul 2024 05:42 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Updated Fri, 26 Jul 2024 05:42 PM IST
विज्ञापन
Commissionerate Police failed an attempt to rob Canara Bank ATM
गैस कटर व अन्य मशीनों के साथ चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने जंडियाला से गोराया रोड पर स्थित केनरा बैंक के एटीएम से नकदी चोरी करने के प्रयास को विफल कर दिया और इसमें शामिल चार चोरों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि जंडियाला चौकी की पुलिस पार्टी ने गश्त के दौरान एटीएम में कुछ संदिग्ध गतिविधि देखी। पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर एटीएम पर जाकर लवप्रीत सिंह उर्फ लव पुत्र सुखदेव सिंह निवासी गांव मालूवाला तरनतारन को मौके से गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से एक गैस कटर किट बरामद की जिसका उपयोग मशीन को काटकर पैसे चुराने में किया जा रहा था।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि घटना में उसके साथ चार अन्य चोर भी शामिल थे। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इसके आधार पर पुलिस पार्टियों ने तीन और चोरों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान मनप्रीत सिंह उर्फ लक्की शाम लाल निवासी चौक बाबा साहिब अमृतसर, मंगल सिंह उर्फ मंगा पुत्र निंदर सिंह निवासी गांव पंडोरी रण सिंह तरनतारन और बलजिंदर सिंह उर्फ बिल्लू पुत्र कृपाल सिंह निवासी गांव पंडोरी रण सिंह, तरनतारन के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि एक अन्य चोर की पहचान जगत नारायण उर्फ काका सुरो मोतीलाल निवासी बाजार हमाड़ीवाला नजदीक बाबा साहेब चौक अमृतसर के रूप में हुई है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपियों के पास से पुलिस ने एक इनोवा कार, एक गैस कटर किट, एक ऑक्सीजन सिलिंडर, एक गैस सिलिंडर, एक लोहे की रॉड, एक स्क्रू ड्राइवर और दो शीट बरामद की हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना सदर जालंधर में केस दर्ज कर लिया गया है। सीपी शर्मा ने कहा कि मामले की आगे की जांच की जा रही है और विवरण बाद में साझा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed