फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Commission stays on for the first time social media and bulk SMS

अब न दोपहिया पर घूमेंगे प्रत्याशी और न सोशल मीडिया पर दिखेंगे

Fri, 03 Feb 2017 09:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 03 Feb 2017 09:44 AM IST
विज्ञापन
Commission stays on for the first time social media and bulk SMS
पंजाब विधानसभा चुनाव

चार फरवरी यानी कल होने वाले विधानसभा चुनाव और अमृतसर लोकसभा उपचुनाव के लिए प्रचार वीरवार शाम समाप्त हो गया। अब मतदान तक 48 घंटे के लिए न तो प्रत्याशी दोपहिया वाहनों पर घूम सकेंगे और न ही सोशल मीडिया पर प्रचार कर सकेंगे। 

विज्ञापन


इसके साथ ही आयोग ने बल्क एसएमएस और टीवी विज्ञापनों पर भी पूरी तरह पाबंदी लगा दी है। पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी वीके सिंह ने बताया कि आयोग ने पहले से जारी अपने निर्देशों में आंशिक संशोधन किया है।
विज्ञापन


नए निर्देशों के अनुसार, वीरवार शाम 5 बजे चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद राजनीतिक पार्टियों और उम्मीदवारों द्वारा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर चलाए जा रहे विज्ञापनों पर पूरी पाबंदी लगा दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

टीवी पर भी नहीं दिखेंगे सियासी विज्ञापन

Commission stays on for the first time social media and bulk SMS
Punjab Election - फोटो : File Photo

इन 48 घंटों के दौरान बल्क एसएमएस, सोशल मीडिया और आईवीआरएस संदेशों द्वारा भी सियासी पार्टियां और उम्मीदवारों द्वारा किए जा रहे प्रचार पर रोक रहेगी। यह रोक 4 फरवरी शाम पांच बजे तक लागू रहेगी। 

इन 48 घंटों के दौरान प्रिंट मीडिया में प्रकाशित होने वाले सियासी पार्टियों, उम्मीदवारों और चुनाव संबंधी विज्ञापनों के लिए विज्ञापनदाता को चुनाव आयोग से प्रमाण पत्र लेना होगा। 

मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि अंतिम 48 घंटों के दौरान आम लोगों के दोपहिया वाहन के इस्तेमाल पर रोक नहीं है लेकिन पहले जारी निर्देशों के तहत सियासी पार्टियां और उम्मीदवार दोपहिया वाहन का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। 

ये भी हैं दिशा-निर्देश
टीवी पर भी नहीं दिखेंगे सियासी विज्ञापन
प्रिंट मीडिया में विज्ञापन के लिए आयोग से लेना होगा प्रमाण पत्र 
जनता कर सकती है दोपहिया वाहनों का इस्तेमाल 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed