फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Commercial properties of CHB not sold despite being freehold

फ्री होल्ड होने के बावजूद नही बिकीं सीएचबी की व्यावसायिक संपत्तियां

Sat, 26 Mar 2022 03:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 03:03 AM IST
विज्ञापन
Commercial properties of CHB not sold despite being freehold
चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) ने इस बार आवासीय के साथ व्यावसायिक संपत्तियों को भी फ्री होल्ड पर बेचने के लिए ई-टेंडरिंग में रखा था, बावजूद इसके बोर्ड की संपत्तियों में लोगों ने रुचि नहीं दिखाई। 16 आवासीय और व्यावसायिक संपत्तियों में से बोर्ड सिर्फ दो आवासीय संपत्ति को ही बेचने में सीएचबी सफल रहा है।
विज्ञापन

फ्री होल्ड पर ई-टेंडरिंग के चलते बोर्ड को व्यावसायिक संपत्तियों के लिए भी अच्छे रिस्पांस की उम्मीद थी लेकिन ऐसा हुआ नहीं। आठ आवासीय संपत्तियों में से बोर्ड सिर्फ दो ही बेच पाया, जिनसे आरक्षित मूल्य 88.11 लाख के मुकाबले 88.19 लाख रुपये मिले। वहीं, आठ व्यावसायिक संपत्तियों को लेने के लिए किसी बोलीदाता ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। दो संपत्तियों के लिए सबसे अधिक बोली लगाने वाले बोलीदाता को 1 अप्रैल तक 25 प्रतिशत राशि जमा करनी होगी। अगर बोलीदाता द्वारा तय समय के अंदर इसका भुगतान नहीं किया जाता तो बोर्ड की तरफ से ईएमडी (बयाना राशि) जब्त कर ली जाएगी और बोलीदाता को सीएचबी की किसी भी संपत्ति के लिए बोली लगाने से ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा। बता दें कि सीएचबी ने एक साल में 172 संपत्तियों को बेचकर 116.34 करोड़ का राजस्व प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed