{"_id":"74d20bfea485e4a006fc95f6b84fb541","slug":"comedy-play-fest-in-tagore-theatre-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल खोलकर हंसना चाहते हैं तो टैगोर थियेटर आएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल खोलकर हंसना चाहते हैं तो टैगोर थियेटर आएं
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 04 May 2015 01:21 PM IST
विज्ञापन
अब आप हंसने के लिए तैयार हो जाएं। चंडीगढ़ का सांस्कृतिक कार्य विभाग और टैगोर थिएटर सोसायटी की ओर से 4 से 6 मई तक टैगोर थिएटर में पंजाबी कॉमेडी नाटय उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
इसके दौरान तीन नाटक होंगे। इसके लिए अलग अलग ग्रुप आएंगे। यह नाटक रोजाना साढ़े छह बजे से शुरू होंगे। इसमें एंट्री इनविटेशन कार्ड के माध्यम से होगी। इनविटेशन कार्ड टैगोर थिएटर और चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
ये होंगे नाटक
4 मई
ग्रुप - स्पर्श थिएटर सोसायटी, अबोहर
नाटक - जिन्ने झल्ले मेरे पल्ले
निर्देशक - प्रोफेसर गौरव विज
लेखक - स्पर्श
समयावधि - एक घंटा 40 मिनट
5 मई
ग्रुप - द थिएटर पर्सन, अमृतसर
नाटक : कनाडा दे नजारे
निर्देशिका : अनीता देवगन
लेखक : पाली भूपिंदर
समयावधि : एक घंटा पंद्रह मिनट
6 मई
ग्रुप : पंजाब नाटशाला, अमृतसर
नाटक : मिर्च मसाला
निर्देशक : नरिंदर
लेखक : जतिंदर बराड़
समयावधि : दो घंटे तीस मिनट