{"_id":"8c103565f5a449a0dd8c43fd192a775c","slug":"comedy-nights-with-kapil","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुष्मिता, कपिल संग ठुमके लगाएंगे म्हारे छोरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुष्मिता, कपिल संग ठुमके लगाएंगे म्हारे छोरे
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला सिटी
Updated Sat, 03 May 2014 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेम कॉमेडी शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ के रविवार को प्रसारित होने वाले स्पेशल एपिसोड में अंबाला के दो युवा अंकुश चावला और रोमी अभिनेत्री सुष्मिता सेन और कपिल के साथ ठुमके लगाएंगे।
विज्ञापन
इस स्पेशल शो की शूटिंग 11 अप्रैल को मुंबई में हो चुकी है। अब इस शो का प्रसारण रविवार रात को होगा। अंकुश चावला सिटी मानव चौक का निवासी है जबकि रोमी सिटी जगाधरी गेट इलाके का रहने वाला है।
विज्ञापन
इस शो के प्रसारण को लेकर दोनों में खासी उत्सुकता है। इन युवकों का कहना है कि यह शो उनका यादगार शो है। एक बैंक में काम करने वाले अंकुश चावला का कहना है कि कपिल उसके आदर्श कॉमेडियन हैं। उसका सपना भी बेस्ट कॉमेडियन एंकर बनना है। जल्द ही इसके लिए वह चंडीगढ़ व दिल्ली में ट्रेनिंग लेगा।
विज्ञापन
अंकुश ने बताया कि उनको कॉमेडी अच्छी लगती है, क्योंकि इस कला के माध्यम से तनाव ग्रस्त लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाई जा सकती है। रोमी का भी अपना व्यवसाय है।
रोमी ने कहा कि इस शो में भाग लेकर वह बहुत खुश है। दोनों युवकों का कहना है कि इस शो में जाकर कम से कम यह बात तो समझ में आ गई कि जिंदगी में चाहे जितनी बड़ी मुश्किलें क्यों न हों, अगर चेहरे पर मुस्कान हो तो दिक्कतें भी दूर हो जाती हैं।