{"_id":"7ead0a5587e8541bbba26205c91df7b1","slug":"come-and-listen-lectures-of-gursevk-singh-in-book-fair","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरसेवक सिंह के व्याख्यान सुनने आज आएं बुक फेयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरसेवक सिंह के व्याख्यान सुनने आज आएं बुक फेयर
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 16 Nov 2013 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुक फेयर में आज सुबह 11 से 1 बजे तक इनएक्टमैंट ऑफ ए स्टोरी वर्कशॉप होगी। दोपहर को 3 से 4 बजे तक गुरसेवक सिंह और फिर 4 से 5 बजे तक रवि सुब्रमण्यम अपने व्याख्यान पेश करेंगे।
विज्ञापन
उधर शहर के पुस्तक प्रेमियों ने चंडीगढ़ बुक फेयर में किताबों की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। लोगों को डिस्काउंट भी खूब दिए जा रहे हैं।
बरनाला के मक्खन सिंह ने बताया कि फेयर में 10-15 हजार रुपये की ही कमाई की उन्हें उम्मीद थी, लेकिन यहां तो हर रोज सेल 8 हजार रुपये से ऊपर हो रही है।
सिंह ने बताया कि उनके स्टॉल में लोगों को अंधविश्वास से दूर करने की किताबें हैं और लोग उन्हें काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं भगत सिंह की किताबों को भी लोग काफी खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
बुजुर्गों के लिए गोल्फ कार्ट
बुक फेयर में बुजुर्गों के लिए गोल्फ कार्ट का विशेष इंतजाम किया गया है। ये गाडि़यां बुजुर्गों और अपाहिजों केलिए काफी फायदेमंद साबित हो रही हैं और उन्हें इन्हीं गाडि़यों में बिठा कर पूरे फेयर में घुमाया जाता है।
विज्ञापन
प्रशासन की ओर से यह सुविधा निशुल्क उपलब्ध करवाई गई है।
खूब बिकी कुरान
अहमदियन मुस्किल कम्यूनिटी स्टॉल के मुश्ताक अहमद नायक ने बताया कि चंडीगढ़ केलोग कुरान को पढ़ना चाहते हैं और उनकेस्टॉल में 150 से ज्यादा कुरान अब तक बिक चुके हैं और अब नया स्टॉक मंगवाया गया है।
नायक ने बताया कि उनके यहां ऐसी किताबें हैं जिनमें धर्म और इंसानियत की सीख मिलती है। मिर्जा मसूर अहमद की लिखी किताब ‘वर्ल्ड क्राइसिस एंड द पाथवे टू पीस’ को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं।
त्रिवेणी को मिला पहला पुरस्कार
चंडीगढ़ बुक फेयर में मीडिया पार्टनर अमर उजाला की ओर से शुक्रवार को बुक फेयर के दौरान पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मनीमाजरा स्थित गुरुकुल ग्लोबल स्कूल की शिक्षिकाएं नेहा शर्मा,मीनाक्षी भाटिया और तरुणा गाबा निर्णायक के तौर पर मौजूद थीं।
एसडीएम साउथ और आरएलए कशिश मित्तल ने प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार दिए। प्रतियोगिता में त्रिवेणी को पहला स्थान प्राप्त हुआ जबकि वसुंधरा दूसरे और आर्यन तीसरे स्थान पर रहे।
ये सभी छात्र पांचवी कक्षा के थे। उनके अलावा रोबिन सिंह मलिक, ईशा शर्मा, धृति, मननजीत कौर, तनकिश, एकनूर जोशी और आस्था साहनी को सांत्वना पुरस्कार दिए गए।