फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Colorful start of Marshal Arjan Singh Memorial Hockey Tournament, girl students rocked

Chandigarh News: मार्शल अर्जन सिंह मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट का रंगारंग आगाज, छात्राओं ने गिद्दे से मचाया धमाल

Tue, 11 Apr 2023 02:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Apr 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
Colorful start of Marshal Arjan Singh Memorial Hockey Tournament, girl students rocked
चंडीगढ़। थ्री बीआरडी एयरफोर्स स्टेशन पर सोमवार को मार्शल अर्जन सिंह मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट का रंगारंग आगाज हुआ। उद्घाटन समारोह में एयरफोर्स के भीतर बने स्कूल की छात्राओं ने गिद्दे की शानदार प्रस्तुति से धमाल मचा दिया। वहीं, वायुसेना के जवानों ने राइफल के साथ ड्रिल करते हुए सबका ध्यान आकर्षित किया। मुख्य अतिथि एयर मार्शल विभास पांडे एवीएसएम वीएसएम, एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ मेंटेनेंस कमांड ने टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर चंडीगढ़ इलेवन की टीम ने भारतीय वायुसेना को 3-1 से हराकर जीत से आगाज किया। मुख्य अतिथि विभास पांडे ने कहा, ‘एक बार फिर से हम देश में प्रतिष्ठित टूर्नामेंट अर्जन सिंह मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट को कराने जा रहे हैं। यह हमारे लिए गौरव की बात है। भारतीय वायु सेना यह सुनिश्चित करेगी कि टूर्नामेंट के सुचारू संचालन बेहतर तरीके से हो।’ उद्घाटन समारोह के दौरान प्रमुख दिग्गज हॉकी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। हॉकी के मुकाबले वायु सेना खेल नियंत्रण बोर्ड द्वारा रघबीर सिंह भोला हॉकी स्टेडियम में 15 अप्रैल तक खेले जाएंगे। इसमें बांग्लादेश, श्रीलंका और यूके के वायु सेना हॉकी टीमों सहित कुल 12 टीमें भाग ले रही हैं।
विज्ञापन


बॉक्स

पहले दिन हुए दो रोमांचक मुकाबले
टूर्नामेंट के पहले दिन भारतीय वायुसेना (आईएएफ) और चंडीगढ़ इलेवन के बीच उद्घाटन मैच खेला गया। चंडीगढ़ इलेवन की टीम ने यह मैच 3-1 गोल से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच चंडीगढ़ इलेवन के गोलकीपर बिक्रमजीत सिंह को 10 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया। वहीं दूसरे मुकाबले में भारतीय नौसेना ने पंजाब एंड सिंध बैंक को 2-0 से हरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed