{"_id":"5d35d7608ebc3e6cae4ef0b3","slug":"collision-in-government-bus-and-school-bus-in-kapurthala","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपूरथला में सरकारी और स्कूल बस में टक्कर, नौ बच्चे घायल, मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपूरथला में सरकारी और स्कूल बस में टक्कर, नौ बच्चे घायल, मची चीख-पुकार
Mon, 22 Jul 2019 09:06 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कपूरथला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कपूरथला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 22 Jul 2019 09:06 PM IST
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपूरथला जालंधर रोड पर स्थित रमाडा होटल के पास सरकारी बस और निजी स्कूल बस में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूल की गाड़ी टकराने के बाद घूम गई। जिस कारण बस एक तरफ डैमेज हो गई। बस की खिड़कियों का कांच चकनाचूर होकर अंदर बैठे बच्चों को जा लगा, जिससे 9 बच्चों को मामूली चोटें आई। साइंस सिटी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक दोपहर बाद दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया।
विज्ञापन
कपूरथला जालंधर रोड पर सोमवार सुबह पीआरटीसी बस जालंधर की ओर जा रही थी। जब वह होटल रमाडा के पास पहुंची तो दूसरी तरफ कपूरथला की तरफ से आ रही निजी स्कूल की बस के ड्राइवर ने रमाडा होटल को जाने वाले डिवाइडर के कट से बस एकदम मोड़ दी। जालंधर जाने वाली बस सीधी स्कूल बस से टकरा गई।
विज्ञापन
टक्कर के बाद स्कूल बस घूमकर डिवाइडर के साथ टकरा कर वापस सड़क के किनारे पहुंच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्कूल बस ड्राइवर बिना देखे ही डिवाइडर के कट में से बस रमाडा होटल के साइड में बनी सैफरन कॉलोनी की तरफ ले जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया। जब यह हादसा हुआ तो उस समय स्कूल बस में 12 बच्चे थे। वहीं सरकारी बस में बैठी कुछ सवारियों को भी मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन