फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coldest night of the season in the Haryana

Chandigarh News: प्रदेश में सीजन की सबसे सर्द रात, तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

Wed, 06 Dec 2023 12:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Coldest night of the season in the Haryana
अधिकतम तापमान 3.3 डिग्री तक गिरा, उत्तरी हवाओं के चलने से तापमान में आई गिरावट
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हिसार के बालसमंद में सोमवार को न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो इस सीजन की सबसे सर्द रात दर्ज की गई है। इससे पहले 22 नवंबर को हिसार का न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था।

वहीं, पूरे राज्य के औसत न्यूनतम तापमान में 1.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को सुबह के वक्त कई इलाकों में घनी धुंध देखी गई। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार से धुंध से थोड़ी राहत मिल सकती है। फिलहाल अब तापमान में भी कोई खास परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ के गुजर जाने के बाद उत्तरी हवाएं चल रही हैं। इससे सुबह और रात में ठंड बढ़ गई है। फिलहाल 13 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। दिन में धूप निकलेगी। बारिश के कोई आसार नहीं हैं। 14 दिसंबर के बाद पश्चिम विक्षोभ दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस, रेवाड़ी का 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, अधिकतम तापमान में भी तीन डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। हिसार में 3.3 डिग्री सेल्सियस गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सिरसा में 3.2 डिग्री गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed