फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cold winds with drizzle increased chill, Wednesday was the coldest day of the season

बूंदाबांदी के साथ ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, बुधवार रहा सीजन का सबसे ठंडा दिन

Thu, 26 Nov 2020 02:26 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 02:26 AM IST
विज्ञापन
Cold winds with drizzle increased chill, Wednesday was the coldest day of the season
सुखना लेक पर बूंदाबांदी के बीच घूमती युवतियां। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। शहर का मौसम बुधवार को पूरी तरह बदल गया। सुबह से ही बादल छाए रहे और दिनभर लोगों को धूप के दर्शन नहीं हुए। वहीं, ठंडी हवाओं और हल्की बूंदाबांदी से ठंड के साथ ठिठुरन बढ़ गई। 0.2 एमएम बारिश के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट आ गई और बुधवार का दिन इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 6 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि एक अक्तूबर के बाद अधिकतम तापमान में पहली बार इतनी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि शुक्रवार से शहर में धुंध होने लगेगी। वहीं, अब अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। अगले दो से तीन दिन बादल छाए रहने का अनुमान है। हालांकि हरियाणा के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश का भी अनुमान है।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के कारण चंडीगढ़, पंजाब व हरियाणा में ठंड का कहर जारी है। ठंडी हवाओं के चलने से लोगों को रूम हीटर व ब्लोअर का सहारा लेना पड़ा। मौसम वैज्ञानिकों के पूर्वानुमान के अनुसार, बुधवार को दिनभर बादल छाए रहने के बाद शाम को बारिश होने लगी। पंजाब व चंडीगढ़ में अगले दो से तीन दिन बादल छाए रहेंगे। शुक्रवार से धुंध भी देखने को मिल सकती है। वहीं हरियाणा के कुछ क्षेत्रों में वीरवार को भी हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया गया है कि पहाड़ी इलाकों में लगातार बर्फबारी व बारिश हो रही है। एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ आ रहे हैं। पहाड़ों पर बर्फबारी व बारिश के बाद हवाएं उत्तर पश्चिम की ओर चल रही हैं। इससे ठंडी हवाएं आ रही हैं और रात व दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed