फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cold will increase in Tricity, dense fog will prevail.

चंडीगढ़ में शुरू होगा घने कोहरे का दाैर: ट्राइसिटी में बढ़ेगी ठंड, कम होगा दिन का तापमान; दस उड़ानें रद्द

Mon, 22 Dec 2025 02:00 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 22 Dec 2025 02:00 AM IST
सार

वर्ष 2024 और 2025 की तुलना में अब तक चंडीगढ़ में ठंड और धुंध भी कम रही है। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

विज्ञापन
Cold will increase in Tricity, dense fog will prevail.
चंडीगढ़ में बढ़ेगी ठंड - फोटो : संवाद

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से चंडीगढ़ समेत ट्राइसिटी में मौसम बदलने वाला है। अगले दिनों में दिन का तापमान कम रहेगा और सुबह-शाम घना कोहरा रहने की संभावना है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार सुबह के समय विजिबिलिटी 500 मीटर तक घट सकती है जबकि दिन में यह 1,000 मीटर से अधिक रहेगी। सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, जबकि 23 दिसंबर को आसमान साफ रहने का अनुमान है। 24 दिसंबर को फिर से आंशिक बादल और घना कोहरा रहेगा। 23 दिसंबर को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। यही स्थिति 25 और 26 दिसंबर को भी बनी रहेगी।
विज्ञापन


वर्ष 2024 और 2025 की तुलना में अब तक चंडीगढ़ में ठंड और धुंध भी कम रही है। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। यात्रियों और राहगीरों को धुंध के दौरान सुरक्षित रहने और समय पर निकलने की हिदायत दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोहरे के चलते 10 उड़ानें रद्द

शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ से रविवार को सुबह के समय आने और जाने वाली 10 उड़ानें रद्द रहीं। दिल्ली और पुणे से इंडिगो की उड़ानें रद्द की गईं, वहीं एयर इंडिया की दिल्ली से आने वाली उड़ान भी रद्द रही। चंडीगढ़ से मुंबई, गोवा, लखनऊ, चेन्नई, बंगलूरू और दिल्ली जाने वाली फ्लाइट्स भी प्रभावित हुईं। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बताया कि विमानन कंपनियां लगातार यात्रियों को अपडेट कर रही हैं ताकि उन्हें किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे उड़ानों की स्थिति पहले से चेक कर लें।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed