{"_id":"58767ca54f1c1be165baa7f8","slug":"cold-wave-in-chandigarh-temperature-below-2-4-degree","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड्डी जमा देने वाली ठंड, तापमान 2.4 डिग्री, अगली दो रातें और भी ठंडी रहेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड्डी जमा देने वाली ठंड, तापमान 2.4 डिग्री, अगली दो रातें और भी ठंडी रहेंगी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 12 Jan 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
अगली दो रातें और भी ठंडी रहेंगी
- फोटो : अमर उजाला
देर से सही शहर में कड़ाके वाली ठंड का दौर शुरू हो चुका है। रात के तापमान में लगातार गिरावट जारी है। मंगलवार रात का तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है, जो सामान्य से तीन डिग्री कम था। यह सीजन का सबसे कम तापमान है। इससे एक दिन पहले तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं बुधवार को दिन का तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री कम था।
मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि 15 जनवरी के आसपास बादल छा सकते हैं। इससे रात का तापमान बढ़ेगा और दिन का तापमान स्थिर रहेगा। 15 जनवरी के आसपास वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इससे बारिश की संभावना भी जताई जा रही है। बारिश के बाद फिर से तापमान में और कमी दर्ज की जा सकती है। हालांकि बुधवार को अच्छी धूप निकली और इससे लोगों को थोड़ी राहत मिली।
मौसम विभाग की ओर से चेतावनी जारी की गई है कि चंडीगढ़ सहित हरियाणा व पंजाब में अगली दो रातों में तापमान एक डिग्री या उससे भी कम दर्ज किया जा सकता है। साथ ही शीत लहर भी चल सकती है। ऐसे में लोगों को थोड़ा बचकर रहना होगा।