{"_id":"6600a0542b473618af038a34","slug":"cockroach-found-in-soup-served-in-shatabdi-compensation-on-irctc-chandigarh-news-c-16-pkl1043-383009-2024-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: शताब्दी में परोसे सूप में मिला था कॉकरोच, आईआरसीटीसी पर हर्जाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: शताब्दी में परोसे सूप में मिला था कॉकरोच, आईआरसीटीसी पर हर्जाना
विज्ञापन
चंडीगढ़। शताब्दी ट्रेन में दिल्ली से चंडीगढ़ की यात्रा कर रहे यात्री को परोसे गए सूप में मरा हुआ काकरोच निकला। जांच में पाया गया कि यात्री को जो सूप और ब्रेड दिया गया था, उसकी वैधता भी खत्म हो चुकी थी। सेक्टर-19 ए निवासी यात्री एडवोकेट राहिल महाजन ने मामले की शिकायत जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग को दी थी। शिकायत में उन्होंने इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी), नार्दर्न रेलवे और ट्रेन में कैटरिंग सेवा उपलब्ध करवाने वाले सत्यम कैटरर्स को पार्टी बनाया था। आयोग ने उक्त तीनों को सेवा में लापरवाही बरतने का जिम्मेदार मानते हुए शिकायतकर्ता को हुई मानसिक परेशानी के लिए 10 हजार रुपये और मुकदमा खर्च के तौर पर पांच हजार रुपये का भुगतान करने का आदेश दिया है।आयोग को दी शिकायत में राहिल महाजन ने बताया कि तीन सितंबर 2023 को वह अपनी मां के साथ दिल्ली से चंडीगढ़ शताब्दी ट्रेन की एक्जीक्यूटिव क्लास की कोच में यात्रा कर रहे थे। उन्होंने टिकट बुकिंग पर 2296 रुपये खर्च किए थे। ट्रेन में कैटरिंग स्टाफ ने उन्हें गर्म सूप और ब्रेड परोसा। कुछ सूप पीने के बाद के सूप के कटोरे में एक मरा हुआ काकरोच निकला। उन्होंने तुरंत कैटरिंग स्टाफ को सूचित किया। शिकायतकर्ता ने अन्य यात्रियों को भी इस बारे में बताया तो वह हैरान रह गए। राहिल महाजन ने मरे हुए कॉकरोच वाले सूप की तस्वीरें मोबाइल से खींचीं और आईआरसीटीसी की शिकायत पुस्तिका के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई।
शिकायतकर्ता राहिल महाजन ने कैटरिंग स्टाफ की तरफ से उन्हें परोसे गए सभी खाद्य पदार्थों की पैकेजिंग की तारीख की जांच की तो वह दंग रह गए क्योंकि उन्हें जो सूप और ब्रेड खाने में दिया गया था उसकी वैधता भी खत्म हो चुकी थी। ब्रेड की वैधता दो सितंबर 2023 तक थी। यही नहीं अन्य यात्रियों को भी एक्सपायर्ड ब्रेड दी गई थी। आईआरसीटीसी ने राहिल महाजन की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत उपभोक्ता आयोग को दी।