फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CNG Project will Implant in Ludhiana, Beneficial for Environment and Farmers

लुधियाना में बनाएंगे पराली से बायो सीएनजी, गडकरी बोले- पर्यावरण और किसानों का होगा फायदा

Tue, 09 Jun 2020 11:39 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 09 Jun 2020 11:39 AM IST
सार

  • नागपुर में चल रहे हैं ऐसे प्रोजेक्ट
  • सीएनजी बनाने से प्रदूषण कम होगा
  • दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस वे बनाएंगे

विज्ञापन
CNG Project will Implant in Ludhiana, Beneficial for Environment and Farmers
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी - फोटो : एएनआई

विस्तार

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने से काफी प्रदूषण होता है। इस समस्या के हल के लिए पराली से बायो सीएनजी बनाने का प्रोजेक्ट लुधियाना में जल्द शुरू किया जाएगा। इसका उद्घाटन करने वह खुद जाएंगे। ऐसे प्रोजेक्ट नागपुर में लगाए हुए हैं जिनसे बस और ट्रक चल रहे हैं।
विज्ञापन


गडकरी ने सोमवार को अमर उजाला के संपादकों के साथ वेबिनार के जरिये बातचीत में कहा कि देश का प्रदूषण कम होना चाहिए और यही मेरा लक्ष्य है। पराली से बायो सीएनजी बनाने से प्रदूषण कम होगा और किसानों को फायदा भी होगा। पांच टन पराली से एक टन बायो सीएनजी निकलती है। इसके साथ ही चावल से इथेनॉल तैयार होता है तो उस पर भी काम कर सकते हैं। 500 डिस्टलरी लगा रहे हैं जो हरियाणा व पंजाब के लिए बेहतर प्रोजेक्ट हो सकते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली से पानीपत तक चौड़ीकरण का काम होगा तेज, जालंधर से अजमेर तक बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर

दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस वे की तैयारी
गडकरी ने बताया कि देश का काफी व्यस्त रहने वाला नेशनल हाईवे-44 कई राज्यों को जोड़ता है। इस पर रोज करीब 1.20 लाख वाहन दौड़ते हैं। इसका भार कम करने के लिए नया विकल्प दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस वे तैयार किया जा रहा है जिस पर जल्द ही काम भी शुरू हो जाएगा। इसके लिए जमीन का अधिग्रहण को चुका है और लगभग 700 करोड़ रुपये जारी हो चुके हैं। इस एक्सप्रेस वे के बनने से दिल्ली से अमृतसर व कटरा जाने में कई घंटे बचेंगे।

जालंधर से अजमेर तक इंडस्ट्रियल कॉरिडोर
इसके साथ ही जालंधर से अजमेर तक इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनेगा। इससे पंजाब से मुंबई जाने वाला ट्रैफिक सीधा जाएगा और दिल्ली जाने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed