फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM's OSD resigns due to health reasons

Chandigarh News: स्वास्थ्य कारणों से सीएम के ओएसडी ने दिया इस्तीफा

Sat, 18 Nov 2023 06:35 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Nov 2023 06:35 PM IST
विज्ञापन
CM's OSD resigns due to health reasons
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। सीएम भगवंत मान के ओएसडी (जनसंपर्क) मंजीत सिद्धू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे को सरकार ने शनिवार को स्वीकार कर लिया। इस्तीफे की वजह खराब स्वास्थ्य बताया जा रहा है। उन्हें जनवरी में ही सरकार ने इस पद की जिम्मेदारी थी। हालांकि मनजीत सिंह सिद्धू से संपर्क नहीं हो पाया है। मनजीत पेशे से पत्रकार और कलाकार हैं। वह सीएम भगवंत मान के करीबी दोस्तों में से एक हैं। 2014 में जब लोकसभा चुनाव हुए थे, उस समय वह सक्रिय पत्रकारिता को छोड़ आप से जुड़ गए थे। इसके बाद उन्होंने पार्टी का मीडिया प्रबंधन संभाला। 2022 विधानसभा चुनाव जीतने तक उन्होंने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने सीएम भगवंत मान के हलके में प्रचार किया। हालांकि सरकार बनने के बाद उन्हें नियुक्ति देने में काफी देरी हुई। उन्हें विधानसभा में दफ्तर अलॉट किया गया था। वहीं, सरकार की तरफ से लोगों की शिकायतों को भी सुनते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed