{"_id":"56ff7e7b4f1c1bf566f00129","slug":"cm-window-haryana-cm-haryana-govt-officer-suspension-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM विंडो पर शिकायतें, 6 अफसरों पर गिरी गाज, निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM विंडो पर शिकायतें, 6 अफसरों पर गिरी गाज, निलंबित
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 03 Apr 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल खट्टर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को छह अधिकारियों और कर्मचारियों के निलंबन के आदेश जारी किए हैं। सीएम विंडो से संबंधित बैठक के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से यह आदेश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि अभी कुछ और अधिकारियों और कर्मचारियों पर निलंबन की गाज गिर सकती है।
आदेश के मुताबिक खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, बपौली अशोक चिक्कारा और खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, बपौली, कुलजीत दहिया, जींद के जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी अरविंद मलिक, हिसार के सिविल सर्जन डॉ. जेएस ग्रेवाल, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय, बपौली के स्टेनो रणधीर सिंह तथा कानूनगो उमेद सिंह को निलंबित कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री के आदेश के मुताबिक अतिरिक्त प्रधान सचिव राकेश गुप्ता तथा ओएसडी भुपेश्वर दयाल ने सीएम विंडो से संबंधित एक बैठक ली। बैठक में जानकारी दी गई कि सीएम विंडो पर अब तक मिली 143930 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इनमें 104420 शिकायतों का निपटारा कर लिया गया है। सीएम विंडो पर 10820 शिकायतें ऐसी प्राप्त हुईं, जिनके बारे में संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया।