फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   cm window, cm window monitoring, fourty officers suspend, haryana government, cm khattar, haryana

सीएम विंडो की मॉनीटरिंग, हरियाणा के 40 अफसरों पर सस्पेंशन की गाज

Mon, 04 Jul 2016 09:28 AM IST
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़।
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Mon, 04 Jul 2016 09:28 AM IST
विज्ञापन
cm window, cm window monitoring, fourty officers suspend, haryana government, cm khattar, haryana
सीएम मनोहर लाल खट्टर - फोटो : amar ujala
हरियाणा सरकार के दो साल का समय निकट आने के साथ ही मुख्यमंत्री ने सीएम विंडो की मॉनीटरिंग कर रहे अधिकारियों पर भी सख्ती कर दी है। नतीजा यह हुआ कि सीएमओ ने अब तक चालीस अधिकारियों पर सस्पेंशन की गाज गिरा दी है। इसके बाद यह अधिकारी सीएमओ के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन


हाथ जोड़कर सीएमओ पहुंची एक महिला अधिकारी बार-बार यह दुहाई दे रही थीं कि अब गलती नहीं होगी। शिकायतों का निपटारा सीएम विंडो पर नहीं दिखा तो यह महिला अधिकारी मुख्यमंत्री का कोपभाजन बन गईं। इन्हें सस्पेंड भले ही नहीं किया गया, लेकिन विभागीय कार्रवाई का पत्र थमा दिया गया। सस्पेंशन की चिट्ठी हाथ में लेकर अन्य अधिकारी भी सीएमओ के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन


सरकार का दावा है कि लापरवाही बरतने में अब तक 40 अधिकारियों को सस्पेंड किया जा चुका है। इसमें अधिकतर क्लास वन गजटेड अधिकारी हैं। इसमें डिप्टी लेबर कमिश्नर, सीएमओ, एमओ, एक्सीएन और एसडीओ स्तर के अधिकारी शामिल हैं। दो उपायुक्तों को भी सरकार ने कोताही बरतने पर कारण बताओं नोटिस भेजा है। कारण बताओ नोटिस की लिस्ट में कुछ डीसीपी और पुलिस अधिक्षक भी शामिल हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्तर के चार अधिकारियों के विभाग में ढिलाई के चलते मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर इन अधिकारियों से नाराजगी जाहिर की है। अधिकारियों की एसीआर भी मुख्यमंत्री के माध्यम से ही जाती है, लिहाजा यह अधिकारी भी सीएम दरबार के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सौ से ज्यादा सरपंचों पर एफआईआर

cm window, cm window monitoring, fourty officers suspend, haryana government, cm khattar, haryana
सीएम खट्टर - फोटो : ani
सीएम विंडो से मिले रिकार्ड के मुताबिक भ्रष्टाचार में 100 से ज्यादा सरपंच पर एफआईआर है। इसमें से अधिकतर हवालात की हवा खा चुके हैं। चूंकि पुलिस की शिकायतें सबसे ज्यादा आती हैं। लिहाजा यह जरूरी कर दिया है कि सिविल नेचर के मामलों में पुलिस डिस्ट्रक्ट अटार्नी की रिपोर्ट लगाए।

एक लाख 60 हजार से अधिक शिकायतें पहुंचीं :
गत 28 जून तक सीएम विंडो पर एक लाख 60 हजार से अधिक शिकायतें पहुंची हैं। इसमें से 136471 का निपटारा हो गया है। 7836 के बारे में स्पष्टीकरण मांगा है और 15297 शिकायतों पर कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed