फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM will flag off 70 mobile livestock ambulances today.

Chandigarh News: सीएम आज 70 मोबाइल पशुधन एंबुलेंस को करेंगे रवाना

Sat, 24 Feb 2024 08:31 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 08:31 PM IST
विज्ञापन
CM will flag off 70 mobile livestock ambulances today.
महेंद्रगढ़ में मुख्यमंत्री मनोहर लाल दिखाएंगे हरी झंडी
विज्ञापन

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार 25 फरवरी को महेंद्रगढ़ के गांव जाट पाली स्थित हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर से विभिन्न जिलों के लिए 70 मोबाइल पशुधन एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। एंबुलेंस में चिकित्सक के साथ दवाइयां भी होंगी। इसके लिए एक टोल फ्री नंबर भी जारी होगा। यह एंबुलेंस हर जिले में आवंटित की जाएंगी। सरकार ने इसकी घोषणा बजट में की थी। इस दौरान सीएम तीन दिवसीय 40वीं राज्य पशुधन प्रदर्शनी के दूसरे दिन पशुपालकों को सम्मानित करेंगे। इसके अलावा सीएम पशुधन प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे। हरियाणा सरकार के प्रवक्ता के मुताबिक मुख्यमंत्री रविवार को लगभग तीन बजे हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर में पहुंचेंगे। सबसे पहले वह 40वीं राज्य पशुधन प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। इसके बाद वे खेल परिसर में बने मुख्य पंडाल पर पहुंचकर नागरिकों को संबोधित करेंगे। वे प्रदेश के विभिन्न जिलों को मिलने वाली 70 मोबाइल पशुधन एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। वहीं, पशुधन प्रतियोगिताओं में विजेता पशुपालकों को मुख्यमंत्री पुरस्कृत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed