{"_id":"a98625e8d053a0d752490882c2863654","slug":"cm-to-visit-city-today-police-labyrinthine-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम आज आएंगे शहर, चप्पे-चप्पे पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम आज आएंगे शहर, चप्पे-चप्पे पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
Updated Thu, 14 Aug 2014 10:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। मुख्यमंत्री वीरवार शाम को पानीपत में होंगे। वे यहां पर स्वतंत्रता दिवस समारोह के जिलास्तरीय समारोह में बतौर मुख्य अतिथि होंगे। जिला प्रशासन और पुलिस ने इसके लिए कमर कस ली है और हेलीपेड से लेकर रेस्ट हाउस तक पुलिस की चप्पे-चप्पे पर नजर रहेगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। वे इसको लेकर वीरवार सायं करीब साढ़े पांच बजे हेलीकॉप्टर से पानीपत पहुंचेंगे। इसके लिए हेलीपेड सेक्टर 13/17 में बनाया है। जिला प्रशासन और पुलिस ने सीएम की सुरक्षा व सुविधा को देखते हुए पुख्ता प्रबंध कर दिए हैं। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को इनका जायजा लिया।
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने सीएम के आगमन को लेकर रूट की सभी सड़कों की मरम्मत कर दी है। प्रशासन की हिदायत पर सेक्टर 13/17 से आने वाले रास्ते, सरकारी विश्राम गृह और समारोह स्थल शिवाजी स्टेडियम को जाने वाली सड़कों की मरम्मत कर दी है। विभागीय टीम बुधवार को दिनभर सड़कों की मरम्मत करने में लगी रही।
विज्ञापन
सीएम की सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस ने प्रबंध व्यापक कर लिए हैं। हेलीपेड, विश्राम गृह और शिवाजी स्टेडियम पर पुलिस ने आठ डीएसपी, 13 इंस्पेक्टर, 108 एनजीओ, 744 ओआरएस और 49 महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई है। अकेले शिवाजी स्टेडियम में 377 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें