{"_id":"654be6ec8ed7a4463505ece7","slug":"cm-seen-roaming-around-in-disguise-chandigarh-news-c-16-pkl1010-280401-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पंचकूला में भेष बदलकर घूमते दिखे सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पंचकूला में भेष बदलकर घूमते दिखे सीएम
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, लोगों को अंदाज पसंद आया
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। कभी बुलेट चलाकर तो कभी रोडवेज बस में सफर करने वाले प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल अब भेष बदलकर आम आदमी की तरह मेले में घूमते नजर आए। उनके मेले में घूमने का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। लोग उनके इस अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं। यह वीडियो 24 अक्तूबर दशहरा मेले का है। वह चौकीदार के कपड़े पहनकर पंचकूला के सेक्टर पांच दशहरा ग्राउंड पहुंचे थे। उन्होंने मुंह पर सफेद रंग का कपड़ा लपेटा हुआ था। इस दौरान वह बिना किसी सुरक्षा घेरे के लोगों के बीच घूमते रहे। सीएम के मीडिया सेक्रेटरी प्रवीन अत्रे ने बताया कि यह वीडियो मुख्यमंत्री मनोहर लाल का ही है। वह दशहरा के दिन भेष बदलकर लोगों के बीच गए थे। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन व आयोजकों की ओर से मेले इंतजाम की सुरक्षा व्यवस्था का जांचा। लोगों के बीच जाकर प्रशासन के इंतजामों को जाना। अत्रे ने कहा कि सीएम अक्सर लोगों के बीच जाकर सरकार की ओर से दी जा रही सुख-सुविधाओं की जांच करते हैं।