फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Saini will go on a tour of markets today

Chandigarh News: आज मंडियों के दौरे पर निकलेंगे सीएम सैनी

Fri, 11 Oct 2024 05:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
CM Saini will go on a tour of markets today
चंडीगढ़। नई सरकार का कार्यभार संभालने से पहले ही सीएम नायब सिंह सैनी एक्शन में आ गए हैं। वह शुक्रवार को धान खरीद का जायजा लेने के लिए अनाज मंडियों का दौरा करेंगे। साथ ही उन्होंने सभी विधायकों से अपनी-अपनी अनाज मंडियों का दौरा करने का निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों से भी कहा कि धान की सुचारू खरीद में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए। वह भी दफ्तरों से निकलकर मंडियों का दौरा करें।
विज्ञापन

सीएम नायब सैनी पीएम मोदी व अन्य नेताओं से मिलने के बाद वीरवार रात को वह चंडीगढ़ लौटे और उन्होंने अधिकारियों से धान खरीद का फीड बैक लिया। सीएम के पूर्व मीडिया सचिव प्रवीण आत्रेय ने बताया, सीएम का सबसे पहला दौरा पीपली मंडी का होगा। उसके बाद वह लाडवा जाएंगे। उन्होंने बताया, अब तक प्रदेशभर में 7 लाख 25 हजार 158 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। 1 लाख 61 हजार 922 मीट्रिक टन धान का उठान किया गया है। इसके लिए अब तक 155.23 करोड़ रुपये की राशि सीधे किसानों के बैंक खाते में भेज दी गई है।
विज्ञापन

राज्य की विभिन्न मंडियों में कुल 13,38,114 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। धान की खरीद का कार्य 15 नवंबर तक चलेगा। प्रदेश में धान की खरीद 241 मंडियों व खरीद केंद्रों पर की जा रही है। विभाग द्वारा 17 फीसदी तक की नमी वाली धान को ही खरीदने के निर्देश दिए हुए हैं। सभी मंडियों में उचित मात्रा में बारदाना उपलब्ध है। अब तक कैथल में 2,02,885 मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीद हुई है, जो राज्य में सबसे अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed