फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Saini said Experience of Lok Sabha elections is now useful to me

लोकसभा चुनाव के अनुभव अब मेरे काम आ रहे : सीएम सैनी

Sun, 30 Jun 2024 04:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
CM Saini said Experience of Lok Sabha elections is now useful to me
दस सालों में किए गए विकास कार्यों के आधार पर तीसरी बार सरकार बनाएंगे
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि डबल इंजन सरकार द्वारा 10 सालों में किए गए विकास और जनहित के कार्यों के आधार पर तीसरी बार जनता भाजपा सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के अनुभव अब मेरे काम आ रहे हैं। हम पहले से ज्यादा शक्ति लगाकर दस सालों में किए गए विकास कार्यों के आधार पर कार्यकर्ताओं के माध्यम से तीसरी बार प्रदेश में कमल का फूल खिलाने का काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में साढ़े 4 करोड़ लोगों को लाभ दिया है। हरियाणा प्रदेश के 63 हजार लोगों को इस योजना के तहत मकान बनाकर चाबी सौंप दी गई है। अभी 16 हजार मकानों का निर्माण चल रहा है, उनका जल्द ही निर्माण कार्य पूरा करके चाबी सौंप दी जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि वह सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं, ताकि प्रदेश में तीसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा सरकार का गठन किया जा सके। सैनी ने कहा कि 2014 में बुजुर्गों को 1000 रुपये बुढ़ापा पेंशन के रूप में मिलते थे और अब 2024 में बुजुर्गों को 3000 रुपये बुढ़ापा पेंशन मिल रही है। पिछले नौ साल में हमारी सरकार ने बुढ़ापा पेंशन में दो हजार रुपये का इजाफा किया है। उन्होंने कहा कि अब बुजुर्गों को पेंशन बनवाने के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ रहे हैं। हमारी सरकार ने ऐसी योजना लागू की जिससे 60 वर्ष पूरे होते ही बुजुर्गों की बुढ़ापा पेंशन अपने आनी शुरू हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed