फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Parkash singh badal in bathinda, assembly elections 2017

विस चुनाव के नतीजों के सवाल पर झिझके सीएम बादल, 'आप'-कांग्रेस को कोसा

Sun, 22 Jan 2017 08:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब) Updated Sun, 22 Jan 2017 08:28 PM IST
विज्ञापन
CM Parkash singh badal in bathinda, assembly elections 2017
संगत दर्शन में मुख्यमंत्री - फोटो : File Photo
बठिंडा देहाती हल्के के गांव कोटशमीर मेें अकाली उमीदवार अमित रत्न के हक में एक चुनावी रैली को संबोधित करने आए मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर निराश दिखाई दिए।
विज्ञापन


वहीं उन्होंने कांग्रेस और आप को पंजाब विरोधी और विदेशों में रहते आतंकी संगठनों के साथ मिले होने का सर्टिफिकेट जारी कर दिया। रैली के बाद जब मीडिया ने चुनाव नतीजों के बारे में मुख्यमंत्री से सवाल पूछा तो वह जवाब देने के बजाय टाल गए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश की तरक्की के लिए केंद्र और राज्य में एक जैसे सुर वाली सरकार होने पर जोर देते मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस तो पंजाब के पानी छीनने के लिए बड़ी गुनहगार है। अगर इसको और मौका मिला तो यह प्रदेश के लिए खतरनाक साबित होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव प्रचार करने पहुंचे सीएम ने नहीं दिया जवाब

CM Parkash singh badal in bathinda, assembly elections 2017
सतलुज यमुना लिंक नहर के संदर्भ में बादल ने कहा कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने पहले ही सुप्रीम कोर्ट में हरियाणा राजस्थान और दिल्ली के हक में हलफनामा देकर पंजाब विरोधी होने का सबूत दिया है वहीं मौका मिलने पर आप पंजाब का बचा पानी छीनकर किसानों को बरबाद कर देगी।

बादल ने आरोप लगाया कि इस नई पार्टी की विदेशों में बैठे आतंकवादी संगठनों के साथ पूरी तरह मिलीभगत है जो इस सरहदी राज्य के अमन कानून को तबाह कर फिर से पंजाब को बुरे हालातों में धकेलने का प्रयास कर रही है। इस रैली को अकाली उम्मीदवार अमित रत्न, मिल्कफैड के चेयरमैन अमरजीत सिंह और बठिंडा निगम के पूर्व मेयर बलजीत सिंह बीड बाहमण ने भी संबोधित किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed