{"_id":"5884c0424f1c1b632af0089c","slug":"cm-parkash-singh-badal-in-bathinda-assembly-elections-2017","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विस चुनाव के नतीजों के सवाल पर झिझके सीएम बादल, 'आप'-कांग्रेस को कोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस चुनाव के नतीजों के सवाल पर झिझके सीएम बादल, 'आप'-कांग्रेस को कोसा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
Updated Sun, 22 Jan 2017 08:28 PM IST
विज्ञापन
संगत दर्शन में मुख्यमंत्री
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बठिंडा देहाती हल्के के गांव कोटशमीर मेें अकाली उमीदवार अमित रत्न के हक में एक चुनावी रैली को संबोधित करने आए मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर निराश दिखाई दिए।
वहीं उन्होंने कांग्रेस और आप को पंजाब विरोधी और विदेशों में रहते आतंकी संगठनों के साथ मिले होने का सर्टिफिकेट जारी कर दिया। रैली के बाद जब मीडिया ने चुनाव नतीजों के बारे में मुख्यमंत्री से सवाल पूछा तो वह जवाब देने के बजाय टाल गए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की तरक्की के लिए केंद्र और राज्य में एक जैसे सुर वाली सरकार होने पर जोर देते मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस तो पंजाब के पानी छीनने के लिए बड़ी गुनहगार है। अगर इसको और मौका मिला तो यह प्रदेश के लिए खतरनाक साबित होगी।

चुनाव प्रचार करने पहुंचे सीएम ने नहीं दिया जवाब
सतलुज यमुना लिंक नहर के संदर्भ में बादल ने कहा कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने पहले ही सुप्रीम कोर्ट में हरियाणा राजस्थान और दिल्ली के हक में हलफनामा देकर पंजाब विरोधी होने का सबूत दिया है वहीं मौका मिलने पर आप पंजाब का बचा पानी छीनकर किसानों को बरबाद कर देगी।
बादल ने आरोप लगाया कि इस नई पार्टी की विदेशों में बैठे आतंकवादी संगठनों के साथ पूरी तरह मिलीभगत है जो इस सरहदी राज्य के अमन कानून को तबाह कर फिर से पंजाब को बुरे हालातों में धकेलने का प्रयास कर रही है। इस रैली को अकाली उम्मीदवार अमित रत्न, मिल्कफैड के चेयरमैन अमरजीत सिंह और बठिंडा निगम के पूर्व मेयर बलजीत सिंह बीड बाहमण ने भी संबोधित किया ।