फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Manohar Lal said- Four and a half lakh students of 11th and 12th will get tablets

हरियाणा : सीएम मनोहर लाल ने कहा- 11वीं और 12वीं के साढ़े चार लाख विद्यार्थियों को मिलेंगे टैबलेट

Wed, 24 Nov 2021 01:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 24 Nov 2021 01:27 AM IST
सार

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई हाईपावर परचेज कमेटी में 1000 करोड़ रुपये की खरीद के लिए फैसले। 560 करोड़ से सरकार खरीदेगी 5 लाख टैबलेट, 36 हजार अध्यापकों को मिलेंगे टैब।

विज्ञापन
CM Manohar Lal said- Four and a half lakh students of 11th and 12th will get tablets
मनोहर लाल खट्टर - फोटो : Twitter/@mlkhattar

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेशभर के 11वीं और 12वीं कक्षा के साढ़े चार लाख विद्यार्थियों को आगामी सत्र से टैबलेट दिए जाएंगे। पहली बार 36 हजार अध्यापक भी टैब से लाभान्वित होंगे। सरकार ने 560 करोड़ रुपये की लागत से 5 लाख टैबलेट खरीदने का फैसला लिया है। इसके अलावा शीघ्र ही किसानों को 15 हजार ट्यूबवेल कनेक्शन जारी किए जाएंगे। 

विज्ञापन


इसके लिए 350 करोड़ से बिजली उपकरण खरीदे जाएंगे। मंगलवार को हरियाणा निवास में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिए गए। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक में कुल 23 एजेंडे रखे गए, जिसमें लगभग एक हजार करोड़ रुपये की परचेज से संबंधित फैसले लिए। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि किसानों को जल्द ट्यूबवेल कनेक्शन देने के लिए कनेक्शन के लिए वायर, ट्रांसफार्मर व अन्य उपकरणों की खरीद की जाएगी। इससे दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम और उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम से जुड़े हजारों किसानों को लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि हमने नेगोशिएट करके कम से कम रेट में खरीद की है। एमएसएमई को भी बुलाया है और 50 प्रतिशत समान उनसे खरीदा जाता है। इस बैठक में मंत्रियों समेत एसीएस संजीव कौशल, पीके दास, देवेंद्र सिंह, टीवीएसएन प्रसाद, डॉ. महावीर सिंह, डॉ. सुमिता मिश्रा, प्रधान सचिव श्री अपूर्व कुमार सिंह, विजेंद्र कुमार मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्व बचाना बैठक का मकसद
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के राजस्व को बचाना हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक का मुख्य मकसद होता है। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, शिक्षा मंत्री कंवरपाल और श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री अनूप धानक कमेटी के स्थाई सदस्य हैं। मुख्य सचिव, निदेशक आपूर्ति और निपटान व संबंधित विभाग के एसीएस भी सदस्य होते हैं। जिस भी सामान की खरीद करनी होती है, उसका टेंडर भरने वाले व्यक्ति से आमने-सामने बैठकर बातचीत करके निर्णय लिया जाता है। इस ओपन खरीद प्रक्रिया से पारदर्शिता आती है और राजस्व भी बचाया जाता है। खरीद में हरियाणा से जुड़े लघु एवं मध्यम दर्जे के उद्योगों को प्राथमिकता दी जाती है।


अन्य कक्षाओं के विद्यार्थियों को भी टैब देने की योजना, पास होने पर लौटाने होंगे
सरकार ने पहले 8वीं कक्षा से टैबलेट देने की घोषणा की थी। शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने बताया कि 11वीं 12वीं कक्षा के विद्यार्थी मैच्योर होते हैं। अगर इन पर यह प्रयोग सफल रहा तो अन्य कक्षाओं के विद्यार्थियों को भी टैब देंगे। 12वीं कक्षा पास करने के बाद विद्यार्थियों को इसे वापस स्कूल को लौटाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed