फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Manohar Lal said contractual employees will not be removed till permanent appointment

Haryana News: सीएम मनोहर लाल बोले- स्थायी नियुक्ति होने तक अनुबंधित कर्मचारियों को नहीं हटाया जाएगा

Tue, 13 Sep 2022 12:06 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 13 Sep 2022 12:06 AM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि पैक्स कर्मचारियों की पदोन्नति के लिए पैक्स नियम में संशोधन की आवश्यकता है, इस संबंध में उन्होंने विभाग को निर्देश दिया है। इसके अतिरिक्त पैक्स से जुड़ा जो भी कर्मचारी बैंकिंग ऑपरेशन में आना चाहता है, उन्हें टेस्ट देना होगा।

विज्ञापन
CM Manohar Lal said contractual employees will not be removed till permanent appointment
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा सरकार ने फैसला लिया है कि जब तक किसी पद पर स्थायी नियुक्ति नहीं हो जाती, उस पर कार्यरत अनुबंधित कर्मचारी को नहीं हटाया जाएगा। इसके साथ ही सरकार ने आदेश दिया है कि बिजली निगमों में कार्यरत अनुबंधित कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण मुहैया कराएं। यह जिम्मेदारी ठेकेदार की होगी और विभाग इस पर निगरानी रखेगा। 

विज्ञापन


यह जानकारी मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दी। भारतीय मजदूर संघ, हरियाणा का नेतृत्व उत्तर क्षेत्र संगठन मंत्री पवन कुमार ने किया, जबकि संबंधित विभागों के आला अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे। इस दौरान मजदूर संघ द्वारा रखी गई 27 मांगों पर मुख्यमंत्री ने गहनता से विचार विमर्श किया और उन्हें पूरा करने के लिए विभागानुसार आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आने वाली 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर भव्य आयोजन करने की घोषणा भी की। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चारों बिजली निगम को निर्देश दिया है कि वे अनुबंधित कर्मचारियों को भी सुरक्षा उपकरण मुहैया करवाएं। अगर ठेकेदार किसी कर्मचारी को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं करवा रहा है तो निगम द्वारा उन्हें तत्काल उपकरण मुहैया करवाए जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि भवन निर्माण के श्रमिकों के पंजीकरण और नवीनीकरण को ऑनलाइन कर दिया गया है। इसके लिए हेल्पडेस्क स्थापित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पैक्स नियमों में संशोधन करे विभाग
मुख्यमंत्री ने कहा कि पैक्स कर्मचारियों की पदोन्नति के लिए पैक्स नियम में संशोधन की आवश्यकता है, इस संबंध में उन्होंने विभाग को निर्देश दिया है। इसके अतिरिक्त पैक्स से जुड़ा जो भी कर्मचारी बैंकिंग ऑपरेशन में आना चाहता है, उन्हें टेस्ट देना होगा।

शुगर मिल कर्मचारियों की मांग पर मुख्यमंत्री ने सहकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को मजदूर संघ के साथ बैठक करने का निर्देश दिया। एड्स कंट्रोल सोसायटी के बाईलाज बनाने की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सोसाइटी केंद्र सरकार के अंतर्गत आती है। ऐसे में इनके बाईलाज हरियाणा सरकार नहीं बना सकती। मुख्यमंत्री ने एनएचएम की वेतन विसंगति की मांग पर भी विभाग को गहनता से स्टडी करने का निर्देश दिया।

लोहगढ़ में बनाए जा रहे संग्रहालय और मार्शल आर्ट्स स्कूल कार्य में लाई जाए तेजी: सीएम
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अधिकारियों को यमुनानगर के लोहगढ़ में बनाए जा रहे संग्रहालय और मार्शल आर्ट्स स्कूल के कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि महान बाबा बंदा सिंह बहादुर की राजधानी लोहगढ़ को ऐतिहासिक व पर्यटन की दृष्टि से विकसित करना राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना है।

बैठक में पर्यटन और कला एवं सांस्कृतिक मामले मंत्री कंवर पाल और सांसद संजय भाटिया भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि संग्रहालय में बाबा बंदा सिंह बहादुर के जन्म से लेकर अंतिम दौर तक संपूर्ण जीवन का सार दिखाया जाए। 

उन्होंने लोहगढ़ से आदीबद्री तक सड़क का चौड़ाकरण और सुधारीकरण का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मार्शल आर्ट्स स्कूल में भारत के विभिन्न कोनों के परंपरागत मार्शल आर्ट्स जैसे गतखा, थांग-ता, कलारीपयट्टू इत्यादि का प्रशिक्षण दिया जाए। इसके अलावा, योग व मलखंभ को भी शामिल किया जाए। मनोहर लाल ने कहा कि लोहगढ़ के साथ-साथ राज्य सरकार आदिबद्री को भी पर्यटन की दृष्टि से विकसित कर रही है। आदिबद्री में डैम, बैराज बनाया जा रहा है, इसके लिए हिमाचल प्रदेश सरकार के साथ एमओयू हो चुका है।

संग्रहालय में इतिहास के साथ-साथ नवीनतम तकनीकों का होगा समागम
बैठक में पर्यटन विभाग द्वारा लोहगढ़ में बनने वाले संग्रहालय पर वॉक-थ्रू डॉक्यूमेंटरी दिखाई गई। संग्रहालय में थ्री-डी प्रोजेक्शनन, अस्त्र-शस्त्रों, पोशाकों के प्रदर्शन के अलावा विशालकाय इन्सटॉलेशन लगाए जाएंगे। इसके अलावा, मूविंग स्ट्रक्चर भी होगा, जिससे आगंतुक वहां दिखाई जा रही कहानी के साथ-साथ यात्रा करेंगे, जिससे उन्हें उस दौर में जाने का एक अलग अहसास होगा। वहीं, बहते हुए लावा की तकनीक के माध्यम से युद्ध का प्रदर्शन और अन्य घटनाओं का वर्णन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed