फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Manohar Lal Khattar assures victim's father of CBI investigation

प्रद्युम्न हत्याकांड: CBI जांच को तैयार सरकार, सीएम ने की परिजनों से बातचीत

Tue, 12 Sep 2017 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 12 Sep 2017 09:41 AM IST
विज्ञापन
CM Manohar Lal Khattar assures victim's father of CBI investigation
सीएम मनोहर लाल ने मृतक के पिता से फोन पर बात कर दिया दिलासा - फोटो : File Photo
हरियाणा की मनोहर लाल सरकार प्रद्युम्न मर्डर केस की सीबीआई जांच कराने के लिए तैयार हो गई है। सीएम मनोहर लाल ने सोमवार दोपहर प्रद्युम्न के पिता वरुण ठाकुर से फोन पर बात की। यह बातचीत मृतक के पिता की ओर से सीबीआई जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट में लगाई गई याचिका पर सुनवाई से पहले हुई।
विज्ञापन


सीएम ने परिजनों को फोन पर ढांढस बंधाया और कहा कि सरकार हर वह जांच कराने को तैयार है, जो परिजन चाहते हैं। अगर परिजन सीबीआई जांच चाह रहे हैं तो सरकार उसे कराने की सिफारिश केंद्र सरकार से करेगी। केंद्र से मंजूरी मिलते ही मर्डर केस की जांच का जिम्मा सीबीआई के सुपुर्द कर दिया जाएगा। सरकार ने मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को समझते हुए जांच के लिए एसआईटी का गठन किया हुआ है। दोषियों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पूरे प्रकरण को अंजाम देने में संलिप्त हर दोषी पर कड़ी कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन


उधर, प्रद्युम्न के पिता वरुण ठाकुर ने बताया कि सीएम से उनकी बातचीत हुई है। सीएम ने सीबीआई जांच कराने का भरोसा दिया है। बता दें कि प्रद्युम्न के मर्डर के बाद से ही परिजन पुलिस जांच पर सवाल उठाते हुए सीबीआई जांच की मांग करते आ रहे हैं। हालांकि, वन मंत्री राव नरबीर के बेतुके बोल सरकार के लिए मुसीबत बन गए थे। उन्होंने परिजनों की सीबीआई जांच की मांग को यह कहते हुए नकार दिया था कि आजकल पीड़ित हर मामले की सीबीआई जांच की मांग कर देते हैं। इसके बाद रेयान स्कूल में अध्ययनरत छात्रों के अभिभावकों ने उग्र प्रदर्शन भी किया था। पूरे घटनाक्रम की समीक्षा के बाद अब सीएम मनोहर लाल ने सीबीआई जांच का निर्णय ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed