फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Manohar Lal inaugurates Drug Free Haryana campaign today

Haryana: सीएम ने की नशा मुक्त हरियाणा की शुरुआत, नई टास्क फोर्स का होगा गठन, इन जिलों में विशेष अभियान

Mon, 26 Jun 2023 09:00 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 26 Jun 2023 09:00 PM IST
सार

टास्क फोर्स में सामाजिक और धार्मिक संस्थाएं, सरकार के प्रतिनिधि व पुलिस अधिकारी व संबंधित विभागों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। वहीं नशे के खिलाफ सिरसा, अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला जिले में विशेष अभियान चलाया जाएगा। 

विज्ञापन
CM Manohar Lal inaugurates Drug Free Haryana campaign today
सीएम मनोहर लाल ने किया नशा मुक्त अभियान की शुरुआत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर सोमवार को प्रदेशव्यापी नशा मुक्त-हरियाणा अभियान की शुरुआत की है। इस मौके पर उन्होंने नशा मुक्ति अभियान को प्रभावी बनाने के लिए नई टास्क फोर्स बनाने की घोषणा की। सीएम ने कहा कि नशे की समस्या से अधिक प्रभावित सिरसा, अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला में विशेष अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। अभियान में सरकार के साथ संत समाज की मदद से नशा पीड़ितों को जागरूक कर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का काम करेंगे।

विज्ञापन


नशीली दवाओं के दुष्प्रभाव एवं अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा-उन्होंने कभी अपना जन्म दिवस नहीं मनाया था लेकिन इस बार पांच मई को यह मन में आया कि इस दिन किसी अच्छे काम की शुरुआत करनी चाहिए। इसी सोच के साथ संत समाज के सामने जल संरक्षण और नशा मुक्ति अभियान के दो विषय रखे थे। नशा मुक्त हरियाणा अभियान का आगाज हो गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि टास्क फोर्स में सामाजिक संस्थाएं, धार्मिक संस्थाएं, सरकार के प्रतिनिधि व पुलिस अधिकारी व संबंधित विभागों के प्रतिनिधि हिस्सा होंगे। सभी लोग आपसी समन्वय स्थापित कर पूरे प्रदेश में अभियान चलाएंगे। उन्होंने बताया कि दवाओं की अवैध बिक्री को रोकने हेतु मोबाइल एप साथी बनाया है। आपराधिक गतिविधियों के डेटाबेस के लिए सॉफ्टवेयर हॉक विकसित किया है और पंचकूला में अंतरराज्यीय ड्रग सचिवालय की स्थापना की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संत समाज से भी आह्वान किया गया है कि जिन क्षेत्रों में समस्याएं हैं, वहां लोगों के बीच में जाएं और मार्गदर्शन कर उन्हें नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करें। इसके लिए डेटा भी इकट्ठा किया जा रहा है कि कितने नागरिक प्रभावित हो चुके हैं। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल, हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन सुभाष बराला, दयानंद महाराज, राघवानंद महाराज, साध्वी अमृता दीदी, रविशा महाराज, महंत चरण दास, संपूर्णानंद, महंत कर्मजीत सिंह समेत अन्य संत-महात्मा उपस्थित रहे।

नशाखोरों की 52-53 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी अटैच
सूचना लोक संपर्क भाषा एवं संस्कृति विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश खुल्लर ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा को नशा मुक्त करने के लिए अनेक कदम उठाए। पुलिस को सख्त निर्देश दिए गए कि नशा बेचने वालों, तस्करों को बख्शा न जाए। वर्ष 2022 में राज्य में नशे की दवाएं बेचने वाले, तस्कर या रिटेलर, ऐसे 6044 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा, नशा तस्करों की लगभग 52-53 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी भी अटैच की गई।

संत समाज देगा पूरा सहयोग: गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज
गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने कहा कि आज इस कार्यक्रम के आयोजन से यह स्पष्ट दिखता है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल नशे जैसी बुराई पर कितना अधिक गंभीर हैं। उन्होंने कहा कि संत समाज नशा मुक्ति अभियान में सरकार का पूरा सहयोग देगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में लगभग 152 नशा मुक्ति केंद्र है और इन केंद्रों में जियो गीता का प्रयास रहेगा कि योग व व्यायाम करवाया जाए। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से हरियाणा देश का ऐसा प्रथम राज्य बनेगा, जो नशा मुक्त होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed