फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Manohar Lal inaugurates a water projet in Kurukshetra

सीएम ने 20 करोड़ की योजना का किया उद्घाटन, गीता महोत्सव में मुख्यातिथि होंगे अमित शाह

Sat, 01 Dec 2018 09:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Updated Sat, 01 Dec 2018 09:13 AM IST
विज्ञापन

सीएम मनोहर लाल ने राज्य सरकार की ओर से 20 करोड़ की लागत से ब्रह्मसरोवर में चलते पानी की योजना का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने कहा कि 13 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में बतौर मुख्यातिथि भाजपा के राष्ट्रीय अमित शाह शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि 7 दिसंबर से 23 दिसंबर तक ब्रह्मसरोवर पर आयोजित किया जा रहा है। क्राफ्ट और सरस मेले की शुरुआत 7 दिसंबर से होगी, जबकि मुख्य गीता महोत्सव कार्यक्रम 13 दिसंबर से 18 दिसंबर तक चलेंगे। 

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मुख्यातिथि होंगे तथा आध्यात्मिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे, जबकि समापन अवसर पर पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज गीता महोत्सव में पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव एप भी लॉन्च किया। 
विज्ञापन


विधायक सुभाष सुधा, डीसी डॉ. एसएस फुलिया, एसपी सुरेन्द्र पाल सिंह, एडीसी अनीश यादव, सीईओ केडीबी संयम गर्ग, भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, जिप चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी, लोकसभा प्रभारी धर्मवीर डागर, मंहत साक्षी गोपाल, महेश मुनि, अनुप गिरि, केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबडा, रविन्द्र सांगवान आदि मौजूद थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


वीआईपी काफिले की चपेट में आया बुजुर्ग
आजाद नगर निवासी 65 वर्षीय मोहनलाल अचानक वीआईपी काफिले की चपेट में आ गया। उनके पैरों पर चोट आई है। घायल मोहन लाल को पुलिस ने एंबुलेंस में जिला अस्पताल में दाखिल कराया जहां। मोहन ने बताया कि कार्यक्रम के बाद जब वह ब्रह्मसरोवर से गुजर रहे थे तो इस दौरान सीएम के काफिले की गाड़ी ने टक्कर मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed